फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Kajal Sharma winner in speech and Ritika winner in slogan writing

Sirmour News: भाषण में काजल शर्मा तथा नारा लेखन में रितिका विजेता

Thu, 14 Aug 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kajal Sharma winner in speech and Ritika winner in slogan writing
स्वतंत्रता दिवस पर पांवटा कॉलेज में देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

एनएसएस, एनसीसी और रोवर-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। कॉलेज की एनएसएस, एनसीसी, रोवर-रेंजर्स इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान देशभक्ति से लबरेज सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
प्रो. संदीप शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का स्वागत किया गया। इस समारोह में प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व, जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा दी। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
विज्ञापन

क्लब के विद्यार्थियों ने नारा लेखन, चार्ट मेकिंग, कविताएं, भाषण आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। नारा लेखन में रितिका प्रथम, कशिश द्वितीय स्थान पर रही। चार्ट मेकिंग में रितु ने प्रथम तथा अरनवी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कविता पाठ में शिवानी प्रथम तथा काजल शर्मा द्वितीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में काजल शर्मा प्रथम, शिवानी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् की सामूहिक गूंज के साथ हुई। इसके बाद सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति और पारंपरिक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान रेंजर- रोवर प्रभारी डॉ. दीपक, प्रो. कांता चौहान, एनसीसी प्रभारी डॉ. पूजा भाटी, एनएसएस प्रभारी प्रो. प्रतिभा व सभी शैक्षिक और गैर-शैक्षिक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed