फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kafota college wall destroyed due to rain

भूस्खलन से निर्माणाधीन कफोटा कॉलेज की सुरक्षा दीवार ढही

Tue, 13 Jul 2021 07:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 07:30 PM IST
विज्ञापन
kafota college wall destroyed due to rain
पांवटा साहिब/ सतौन (सिरमौर)। भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण मंगलवार को निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय कफोटा भवन की सुरक्षा दीवार गिर गई जिससे निर्माणाधीन कॉलेज पर भी गिरने का खतरा मंडरा गया है।
विज्ञापन

गिरिपार निवासी हृदय राम पुंडीर, सुरेंद्र शर्मा, नीलम, दिनेश कुमार और मामराज ने बताया कि मंगलवार को कफोटा कॉलेज भवन की सुरक्षा दीवार ढह गई है। दीवार के दो डंगे ढह गए हैं। कफोटा से कांडों जमाना मार्ग के समीप करीब 15 करोड़ रुपये लागत से कॉलेज बनना प्रस्तावित है जिसमें करीब पांच करोड़ रुपये के बजट से दो ब्लॉक का कार्य काफी हद तक हो चुका है। एक ब्लॉक चार मंजिल एवं दूसरा तीन मंजिल बन रहा है। कॉलेज भवन के सड़क की तरफ अलग -अलग सुरक्षा दीवार के डंगे लगे हुए हैं। कुछ दिनों से बारिश हो रही है मंगलवार को अचानक भूस्खलन से कॉलेज की सुरक्षा दीवार के दो डंगे ध्वस्त हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में भूस्खलन का खतरा रहता है जिससे कॉलेज के निर्माणाधीन भवन को भी खतरा मंडरा गया है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय कफोटा के कार्यकारी प्राचार्य टीएस चौहान ने कहा कि अभी कॉलेज भवन कार्य निर्माणाधीन है। मंगलवार को कॉलेज की सुरक्षा दीवार ढहने की सूचना मिली है जिसके बाद ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग अधिशाषी अभियंता शिलाई प्रमोद उप्रेती ने कहा कि क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार को संबंधित ठेकेदार ही फिर से बनवा कर देगा। हालांकि, निर्माणाधीन कॉलेज भवन के ब्लॉक इस क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार से काफी पीछे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed