फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   kachra on road-jajar village people report to sdm

Sirmour News: राजगढ़-टिक्कर मार्ग पर खुले में कूड़ा फेंकने से लोग परेशान

Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
kachra on road-jajar village people report to sdm
जाजर गांव में मौके पर मुआयना करने पहुंचे एसडीएम। संवाद
अब सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, कूड़ा फेंकने वालों की खैर नहीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़-टिक्कर मार्ग पर खुले में फेंके जा रहे कूड़े ने जाजर गांव के ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। गंदगी के कारण गांव के पेयजल स्रोत दूषित हो रहे हैं, जिससे बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है। मंगलवार को इस समस्या को लेकर जाजर गांव की महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम राजकुमार ठाकुर से मिला और उन्हें अपनी व्यथा सुनाई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने तुरंत मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि टिक्कर मार्ग पर लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे पहले भी यहां कचरे के पहाड़ खड़े हो गए थे, जिसे ग्रामीणों और महिला मंडल ने स्वयं श्रमदान कर साफ किया था। लोगों से घर-घर जाकर खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील भी की गई थी, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि अब यह कचरा उनके पीने के पानी के स्रोतों तक पहुंच रहा है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम राजकुमार ठाकुर ने ग्रामीण महिलाओं को आश्वस्त किया कि प्रशासन इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए कड़े कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर अवैध रूप से कूड़ा फेंका जा रहा है, वहां अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे ताकि उल्लंघन करने वालों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा सके। साथ ही क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी और जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता भी मौजूद रहे, जिन्हें पेयजल की शुद्धता सुनिश्चित करने के उचित दिशा-निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed