फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jondis patient

ददाहू में उपचार कराने पहुंचा पीलिया का रोगी नाहन रेफर

Fri, 05 Feb 2016 07:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Fri, 05 Feb 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
jondis patient

 पीलिया के रोगियों की संख्या व इसके लक्षणों के पांव पसारने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ रही हैं। वीरवार को ददाहू के नजदीकी गांव ढाब से एक महिला कमला देवी को बीमारी के चलते ददाहू सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोगी में पीलिया बीमारी के लक्षण होने के बाद प्राथमिक उपचार देकर नाहन मेडिकल कॉलेज व क्षेत्रीय अस्पताल नाहन रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन



ददाहू अस्पताल में मौजूदा समय में मात्र एक ही विशेषज्ञ चिकित्सक है जिसके चलते भी रोगियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में ऐसे कई रोगी पहुंच रहे हैं जिनमें पीलिया के प्रारंभिक लक्षण दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ऐसे रोगियों की मुस्तैदी से जांच कर उन्हें उपचार दे रहा है।
विज्ञापन

ददाहू अस्पताल में पीलिया को लेकर कई जागरूक रोगी तथा तीमारदार बड़ी संख्या में अपना इलाज करवाने पहुंच रहे हैं, लेकिन मात्र एक ही चिकित्सक उपलब्ध होने के कारण मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अस्पताल में चिकित्सकों की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स...
महिला रोगी को किया नाहन रेफर
अस्पताल में पहुंची एक महिला को पीलिया के लक्षणों के चलते नाहन रेफर किया गया है। अन्य रोगी मात्र पीलिया की जांच करवाने आ रहे हैं। रोगियों तथा तीमारदारों को उचित उपचार व परामर्श दिया जा रहा है।

                         - डा. श्यामा नेगी, प्रभारी ददाहू सिविल अस्पताल
नाहन
-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed