Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jip dhanoghat ward

Sirmour News: जिला परिषद वार्ड नंबर-2 दाना घाटो को आरक्षित करने पर उठे सवाल

Wed, 08 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
jip dhanoghat ward
नाहन/संगड़ाह(सिरमौर)। भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने जिला परिषद वार्ड नंबर दो संगड़ाह जिसका नाम बदलकर दाना घाटो किया गया है, को आरक्षित करने पर सवाल उठाए हैं। प्रेस को जारी बयान में प्रताप रावत ने कहा कि जिला परिषद का गठन पहली बार 1995 में हुआ है। उस समय 1995 से 2000 तक यह वार्ड महिला ओपन था। इसके बाद 2000 से 2005 तक ओबीसी ओपन था। साल 2005 से 2010 तक ओपन महिला और 2015 से 2020 तक एससी महिला रहा। इसके बाद 2020 से 2025 तक ओबीसी महिला था और अब फिर से इसे ओपन महिला के लिए आरक्षित किया गया है। यह वार्ड ओपन पुरुष वार्ड आज तक नहीं आया है। इस कारण स्वर्ण जाति के पुरुष बार-बार यहां चुनाव लड़ने से वंचित हो रहे हैं। जबकि संविधान में चुनाव लड़ने का हक सभी को है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को अनारक्षित किया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा इस बारे में जनहित याचिका न्यायालय में दी जाएगी।
विज्ञापन


----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed