फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jila parisad sirmaur issues notice to those officers who not join the jila parisad meeting regulerlysaid president

बैठक में नहीं आते अधिकारी तो विकास कार्य कैसे होंगे

Tue, 23 Aug 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
jila parisad sirmaur issues notice to  those officers  who not join the jila parisad meeting regulerlysaid president
नाहन में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करतीं जिप अध्यक्षा सीमा कन्याल। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक मंगलवार को जिला परिषद भवन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता जिप अध्यक्षा सीमा कन्याल ने की। बैठक में एक बार फिर ये सामने आया कि कई विभागों के उच्चाधिकारी खुद बैठक में न आकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मियों को भेज रहे हैं।
विज्ञापन

पिछली 2-3 बैठकों में जिला परिषद सदस्यों की ओर से रखी गई जनसमस्याओं को भी अभी तक नहीं निपटाया गया। इस मामले में जिप अध्यक्षा ने कई विभागों के अधिकारियों की बैठक में क्लास लगाई और सख्त लहजे में इस दिशा में कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन

सीमा कन्याल ने अधिकारियों को जिला परिषद सदस्यों की ओर से पूछे गए सवालों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैठक में भेजे गए अधीनस्थ कर्मचारियों को पूरी जानकारी नहीं होती, जिससे समय की बर्बादी के साथ-साथ बैठक की कार्यवाही भी पूरी नहीं हो पाती। ऐसे अधिकारियों को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को बैठक में लिए गए निर्णयों पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोक निर्माण विभाग को जिले में चल रहे सड़क निर्माण और मरम्मत व रखरखाव के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत दिए जा रहे पानी के कनेक्शन को बिना किसी भेदभाव के सभी को उपलब्ध कराने और बस सुविधा को और बेहतर बनाने के साथ-साथ जनता की मांग अनुसार नए रूट शुरू करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पिछली बैठकों की कई समस्याएं आज भी लंबित पड़ी हैं। बैठक से नदारद रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया जाएगा। साथ ही इस मामले को डीसी सिरमौर के समक्ष भी रखा जाएगा। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार, सचिव जिला परिषद् एवं जिला पंचायत अधिकारी अंचित डोगरा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed