फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jila parisad meeting organised in bilaspur

Sirmour News: जिला परिषद की बैैठक में प्रकाश व्यवस्था पर पार्षदों ने उठाए सवाल

Sat, 04 Nov 2023 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
jila parisad meeting organised in bilaspur
सदस्य बोले, झंडूता बाजार में दिन में भी बिजली चली जाए तो चार घंटे तक कोई ठीक करने नहीं आता
विज्ञापन

उपाध्यक्ष मान सिंह ने दिए व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में विद्युत व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधी पटेल ने की। बैठक में जिला परिषद के सदस्यों के बिजली, पानी, सड़क, आपदा प्रबंधन के संबंध में विभागीय अधिकारियों से चर्चा की।

जिला परिषद सदस्य प्रोमिला बसू ने कहा कि विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं को निराश किया है। कुछ साल से बोर्ड की व्यवस्था चरमरा गई है। झंडूता बाजार में यदि दिन में भी बिजली चली जाए तो तीन से चार घंटे तक कोई ठीक करने नहीं आता है। वहीं उपाध्यक्ष मान सिंह ने बोर्ड के अधिकारियों को कहा कि व्यवस्था में सुधार किया जाए। मान सिंह ने केंद्र सरकार से स्वीकृत हुई श्री नयनादेवी से खरकड़ी, धरोट से टोबा, टोबा से ग्वालथाई, बनेर से जकातखाना, बैहल से स्वाहण सड़कों के टेंडर प्रक्रिया की जानकारी मांगी। इस पर विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी की इसकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने जीएसटी नंबर प्राप्त व्यापारियों को प्रशिक्षण देने पर भी सवाल उठाया। बैठक में 36 प्रश्नों पर चर्चा की गई। सदस्यों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम, नेशनल हाईवे, आरटीओ, जल शक्ति मिश्न, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग से संबंधित सवाल पूछे। अंत में डॉ. निधि पटेल ने विभागीय अधिकारियों को जिला पंचायत अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करने आग्रह किया ताकि ग्रामीण जनता के जन कल्याणकारी कार्यों में और अधिक तीव्रता लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में पेश किया तीन माह का लेखा-जोखा
बैठक में तीन माह के दौरान खर्चों का लेखा-जोखा सदन रखा गया। इस दौरान अध्यक्ष विमला देवी, सदस्य मुस्कान, ईश्वर दास शर्मा, बैली राम टैगोर, शालु कुमारी, राजकुमार, शैल्जा, कुमार गौरव शर्मा, सत्या देवी, पुजा रानी, पंचायत समिति उपाध्यक्ष सीता देवी, रमेश कुमार और अभिषेक चंदेल उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला परिषद सचिव अश्वनी कुमार शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article