Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jagrulta program in kedarpur school

Sirmour News: केदारपुर स्कूल के 400 विद्यार्थियों को बताए बाल सुरक्षा के अधिकार

Sun, 01 Nov 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
jagrulta program in kedarpur school
विद्यापीठ वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केदारपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। स्
-पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की दी जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। विद्यापीठ वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल केदारपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में करीब 400 विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, पॉक्सो एक्ट और साइबर अपराधों की जानकारी दी गई। पैनल एडवोकेट नितिन शर्मा और पीएलवी मंदीप कौर ने बच्चों को सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों और उनके अधिकारों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ होने वाले यौन शोषण और उत्पीड़न के मामलों में पॉक्सो एक्ट के तहत कड़े कानूनी प्रावधान हैं। ऐसी किसी भी घटना की जानकारी मिलने पर चुप रहने के बजाय अभिभावकों, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को बताना चाहिए। विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने, अनजान लोगों से ऑनलाइन संपर्क न करने और निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह भी दी गई।
विज्ञापन

ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराध की स्थिति में सहायता लेने के तरीकों के साथ जरूरी हेल्पलाइन नंबर भी बताए गए। इस मौके पर पैनल एडवोकेट मोहम्मद तनवीर शेख, पीएलवी जसविंदर सिंह, स्कूल निदेशक एनएम वर्मा, अध्यक्ष कपिल वर्मा और प्रधानाचार्य रेणु मौजूद रहे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed