फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jagrulta program in dadhahu college

वन्यजीवों के प्रति दया भाव बरतें, संरक्षण में निभाएं जिम्मेदारी: अनुज ठाकुर

Wed, 07 Oct 2026 12:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:04 PM IST
विज्ञापन
jagrulta program in dadhahu college
ददाहू कॉलेज में विद्यार्थियों को वन्य जीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक करते वन विभाग के आरएफओ।
सचित्र--
विज्ञापन







संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू में वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वन्यजीवों के महत्व, संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और जैव विविधता के प्रति जागरूक करना रहा।

वन विभाग के आरएफओ अनुज ठाकुर ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियों, उनके प्राकृतिक आवास और वन एवं वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन्यजीव पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से वन्य प्राणियों के प्रति दया और संवेदनशीलता का भाव रखने की अपील की। साथ ही वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और वन्यजीवों के संरक्षण में मानवीय संवेदनशीलता के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


वन खंड अधिकारी टेक चंद शर्मा ने विद्यार्थियों से वन्यजीव और पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। वहीं, वन खंड अधिकारी सुभाष चंद ने बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार ने वन विभाग के अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। इससे उनमें वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed