फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   jagnaat yatra in ponta on 16 oct

Sirmour News: पांवटा साहिब में 16 नवंबर को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा

Wed, 09 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
jagnaat yatra in ponta on 16 oct
पांवटा साहिब में 16 नवंबर को निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा
विज्ञापन

रथयात्रा बद्रीपुर शिव मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए विश्वकर्मा मंदिर पहुंचेगी
मधुबन आश्रम ऋषिकेश संचालक स्वामी परमानंद की अगुवाई में निकलेगी रथयात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में हर वर्ष आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा का इस बार भी आयोजन किया जा रहा है। रथयात्रा मधुबन आश्रम ऋषिकेश के संचालक स्वामी श्री परमानंद जी महाराज की अगुवाई में होगी। यात्रा से संबंधित कार्यों की पहले शारदीय नवरात्र को रथ का विधिवत पूजन कर शुरुआत की गई है।
रथयात्रा का आयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा। स्थानीय भजन-कीर्तन मंडलियों के अलावा महाराष्ट्र से विशेष कीर्तन पार्टी को आमंत्रित किया गया है।

श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष हरविंद्र कुमार ने बैठक के बाद जानकारी देते हुए कहा कि रथ यात्रा से संबंधित तैयारी शुरू कर दी गई है। पहले नवरात्र को रथ का विधिवत पूजन के साथ धार्मिक और अन्य कार्य शुरू कर दिए गए हैं। ट्रस्ट के उपाध्यक्ष संतराम शर्मा, सचिव नीरज उदवाणी, कोषाध्यक्ष संजय खंडूजा, अशोक शर्मा, वेद शर्मा, सुशील मित्तल, डॉ. सूरज, कमल वर्मा और संदीप खुराना आदि ने क्षेत्र के लोगों से आह्वान किया कि रथ यात्रा में पहुंचकर पुण्य के भागीदार बने।
विज्ञापन

हरविंदर कुमार ने बताया कि भगवान श्री जगनाथ की रथ यात्रा मधुबन आश्रम ऋषिकेश के संचालक स्वामी श्री परमानंद जी महाराज की अगवाई में होगी। रथ यात्रा का आयोजन श्री जगरनाथ सेवा ट्रस्ट पांवटा साहिब कर रहा है। हर वर्ष की भांति इस बार भी रथ यात्रा की शुरुआत बद्रीपुर शिव मंदिर से होगी। यात्रा का समापन विश्वकर्मा मंदिर में होगा। यात्रा बद्रीपुर शिव मंदिर से होकर श्री गुरु गोविंद सिंह जी चौक, महाराज अग्रसेन चौक से होकर मुख्य बाजार गीता भवन मंदिर से होते हुए विश्वकर्मा मंदिर तक पहुंचेगी। इस दौरान स्थानीय भजन कीर्तन मंडलियों के अलावा महाराष्ट्र से विशेष कीर्तन पार्टी को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed