{"_id":"63c1a136154d7c22030edf03","slug":"irmaur-news-people-learnt-about-bank-policies-in-moginand-nahan-news-sml433823946-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: छोटी-छोटी बचत और ऑन लाइन ठगी पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: छोटी-छोटी बचत और ऑन लाइन ठगी पर किया जागरूक
विज्ञापन
नाहन विधानसभा क्षेत्र के मोगीनंद गांव में राज्य सहकारी बैंक कालाअंब की ओर से लगाए शिविर में मौजू?
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। राज्य सहकारी बैंक की कालाअंब शाखा ने मोगीनंद गांव में एक दिवसीय डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया। नाबार्ड (एफआईएफ) की ओर से प्रायोजित इस शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक प्रदीप तोमर ने की। प्रदीप तोमर ने ग्रामीणों को जहां बैंक की विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री अटल पेंशन योजना सहित किसान क्त्रस्ेडिट, हिम स्वरोजगार, मुद्रा ऋण आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
वहीं लोगों को छोटी-छोटी बचत करने और ऑनलाइन ठगी से बचने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को छोटी-छोटी बचत पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए बैंक में पैसा जमा करवाना एक अच्छा माध्यम हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज की गई छोटी-छोटी बचत कल बुढ़ापे में एक बड़ा सहारा बन सकती है। मुसीबत के समय भी यह राशि काम आ सकती है।
शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों से अपने एटीएम पिन, ओटीपी और बैंक खाते की जानकारी किसी से भी साझा न करने की अपील करते हुए उनको ऑनलाइन ठगी पर जागरूक किया।
बैंक कर्मी जसवीर और नरेश ठाकुर ने भी लोगों को डिजिटल बैंकिंग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उनको बैंक में खाते खोलने के लिए भी प्रेरित किया।
इंश्योरेंस कंपनी के दिनेश चंद ने भी कई योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर वार्ड सदस्या सोहनी कुमार, विक्त्रस्म, बंतो देवी, शिक्षा, उर्मिला, सुनीता, मीना, गीता, सीमा सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रहीं।

नाहन विधानसभा के मोगीनंद गांव में लोगों को बैंक योजनाओं की जानकारी देते सहकारी बैंक कालाअंब के श?- फोटो : NAHAN
विज्ञापन