{"_id":"6762d42bf861a66046099b09","slug":"investigation-of-mine-nahan-news-c-177-1-nhn1002-139200-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: टीम ने किया सीसीआई की मानल लाइम स्टोन माइन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: टीम ने किया सीसीआई की मानल लाइम स्टोन माइन का निरीक्षण
विज्ञापन
सिरमौर में सीसीआई की मानल लाइम स्टोन माइन का निरीक्षण करती निरीक्षण टीम। संवाद
खनन कार्य, पौधरोपण, मलबा और खनिज प्रबंधन की व्यवस्थाएं जांची
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। भारतीय खान ब्यूरो देहरादून क्षेत्र के तत्वाधान में 34वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के दौरान तीसरे दिन जिला सिरमौर की सबसे बड़ी मशीनीकृत खान सीमेंट कार्पाेरेशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) की मानल लाइम स्टोन माइन का निरीक्षण किया गया। 172.3 हेक्टेयर में फैली इस खान का निरीक्षण टीम के संयोजक पंकज पाटीदार (अल्ट्रा टेक सीमेंट) के अलावा सदस्य संजीव प्रसाद लाला (वालिया ग्रुप) और प्रेम सिंह (हिंदुस्तान साल्ट लिमिटेड) ने किया।
निरीक्षण टीम ने खनन कार्य, पौधरोपण, मलबा व खनिज प्रबंधन, स्वीकृत खनन योजना के तहत और खनन कार्य में लगे वैधानिक कर्मचारी रिकॉर्ड्स के अलावा खान की और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए प्रावधानों की जांच की गई। इस अवसर पर सीमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, राजबन के तरफ से माइन विभाग के विभागाध्यक्ष पीके सिन्हा, सोहन सिंह, सोम प्रकाश, चंदन गोस्वामी, जगदीश कुमार, नागेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह थापा मौजूद रहे।