{"_id":"6aa15eb78cbb702bdf00f075","slug":"program-in-army-school-nahan-nahan-news-c-177-1-ssml1028-188469-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पेपर लीक पर विद्यार्थियों ने रखे तर्क, अंबाला की टीम ने जीती बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पेपर लीक पर विद्यार्थियों ने रखे तर्क, अंबाला की टीम ने जीती बाजी
विज्ञापन
आर्मी स्कूल नाहन में वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेता व शिक्षक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन में पश्चिमी कमान हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिमी कमान के अधीन आने वाले अंबाला, ऊंची बासी, अमृतसर, बीडी बारी और शंकर विहार दिल्ली के विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का विषय क्या नीट में पेपर लीक की घटनाएं केवल प्रशासनिक विफलता हैं या परीक्षा प्रणाली की संरचनात्मक कमजोरी.., था, रहा। विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में तर्क रखते हुए परीक्षा की विश्वसनीयता, प्रशासनिक जवाबदेही और परीक्षा प्रणाली में सुधार जैसे मुद्दों पर विचार रखे। प्रतिभागियों के तार्किक तर्क, विषय की समझ और प्रभावी प्रस्तुति ने प्रतियोगिता को रोचक बनाया।
निर्णायक मंडल में डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की सहायक प्रो. रीना शर्मा और प्रो. जय चंद शामिल रहे। उन्होंने तर्क, भाषा, आत्मविश्वास और विषय की समझ के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आर्मी स्कूल अंबाला की टीम-5 विजेता रही, जबकि शंकर विहार, दिल्ली की टीम-1 उपविजेता बनी। व्यक्तिगत पुरस्कारों में पक्ष के उत्कृष्ट वक्ता का पुरस्कार टीम-5 के केतनल, विपक्ष के उत्कृष्ट वक्ता का पुरस्कार टीम-5 के तुषार सिंह और उत्कृष्ट प्रतिपक्षी का पुरस्कार टीम-2 की निकिता को मिला।
विद्यालय की प्रधानाचार्या दिव्या भारद्वाज ने प्रतिभागियों, निर्णायकों, शिक्षकों और आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास और प्रभावी अभिव्यक्ति का विकास करती हैं।-- -- --
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। आर्मी पब्लिक स्कूल नाहन में पश्चिमी कमान हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिमी कमान के अधीन आने वाले अंबाला, ऊंची बासी, अमृतसर, बीडी बारी और शंकर विहार दिल्ली के विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता का विषय क्या नीट में पेपर लीक की घटनाएं केवल प्रशासनिक विफलता हैं या परीक्षा प्रणाली की संरचनात्मक कमजोरी.., था, रहा। विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में तर्क रखते हुए परीक्षा की विश्वसनीयता, प्रशासनिक जवाबदेही और परीक्षा प्रणाली में सुधार जैसे मुद्दों पर विचार रखे। प्रतिभागियों के तार्किक तर्क, विषय की समझ और प्रभावी प्रस्तुति ने प्रतियोगिता को रोचक बनाया।
विज्ञापन
निर्णायक मंडल में डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की सहायक प्रो. रीना शर्मा और प्रो. जय चंद शामिल रहे। उन्होंने तर्क, भाषा, आत्मविश्वास और विषय की समझ के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आर्मी स्कूल अंबाला की टीम-5 विजेता रही, जबकि शंकर विहार, दिल्ली की टीम-1 उपविजेता बनी। व्यक्तिगत पुरस्कारों में पक्ष के उत्कृष्ट वक्ता का पुरस्कार टीम-5 के केतनल, विपक्ष के उत्कृष्ट वक्ता का पुरस्कार टीम-5 के तुषार सिंह और उत्कृष्ट प्रतिपक्षी का पुरस्कार टीम-2 की निकिता को मिला।
विद्यालय की प्रधानाचार्या दिव्या भारद्वाज ने प्रतिभागियों, निर्णायकों, शिक्षकों और आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, आत्मविश्वास और प्रभावी अभिव्यक्ति का विकास करती हैं।