फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   players welcome in dhartikri school

Sirmour News: सीमित संसाधनों में धार-टिक्करी स्कूल के खिलाड़ियों ने चमकाया नाम

Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
players welcome in dhartikri school
धार टिकरी स्कूल में शिक्षकों के साथ स्कूल के छात्र खिलाड़ी। स्रोत: स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सराहां (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धार-टिक्करी के अंडर-14 और अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं से लौटे विजेता खिलाड़ियों का स्कूल परिसर में जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने जिला और जोन स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक और खिताब अपने नाम किए।
प्रधानाचार्य डॉ. बीडी शर्मा ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में स्थायी शारीरिक शिक्षक नहीं होने के बावजूद विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सराहां में आयोजित अंडर-19 लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता में धार-टिक्करी की टीम विजेता रही। वहीं, सरसू में हुई अंडर-14 प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने कबड्डी में प्रथम और बैडमिंटन में द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कुश्ती में समर ने स्वर्ण और शतरंज में अखिल ने रजत पदक जीता। अंडर-19 छात्राओं के वर्ग में हर्षिता ने शतरंज में, जबकि लक्षिता और हर्षिता ने अन्य स्पर्धाओं में रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 वॉलीबाल में छात्र अनिरुद्ध का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अंडर-19 छात्राओं में हर्षिता, भूमिका और सनम का चयन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। अंडर-14 वर्ग में वैभव, रोहित, आरूष, आदित्य, आकाश, अपूर्व और कार्तिक का भी चयन हुआ है।
प्रधानाचार्य ने कहा कि यदि विद्यालय में स्थायी शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति हो तो खिलाड़ी इससे भी बेहतर परिणाम दे सकते हैं।------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed