फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Insurance policy distributed to 26 beneficiaries in 'Meri Policy Mere Haath' program

मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम में 26 लाभार्थियों को बांटी बीमा पॉलिसी

Thu, 01 Sep 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Insurance policy distributed to 26 beneficiaries in 'Meri Policy Mere Haath' program
नाहन में आयोजित मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम में एक किसान को बीमा पॉलिसी भेंट करते उपायुक्त सि? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि फसल बीमा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए सभी किसानों को आगे आना चाहिए। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे बैंकों में जाकर स्वयं फसल बीमा योजना के लिए आवेदन करें और फसल बीमा योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

उपायुक्त सिरमौर आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर वीरवार को नाहन में आयोजित कृषि विभाग की मेरी पॉलिसी मेरे हाथ कार्यक्रम के तहत किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा पॉलिसी और मौसम आधारित फसल बीमा योजना पॉलिसी वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता के दौरान संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य और पर्यावरण के दृष्टिगत किसानों को प्राकृतिक खेती अपनानी चाहिए क्योंकि प्राकृतिक खेती से उत्पन्न होने वाली फसल हमेशा ही लाभदायक रहती है। उन्होंने किसानों से अपनी फसलों में रसायन का इस्तेमाल न करने का आग्रह भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त रामकुमार गौतम ने कहा कि कृषि विभाग पंचायत स्तर पर विभिन्न जागरूकता शिविर आयोजित करे, ताकि किसानों को फसल बीमा योजना के लाभ के बारे में उचित और समयबद्ध जानकारी उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि किसान जितना अधिक फसल बीमा योजनाओं को अपनाएगा, उसे विभिन्न कारणों से फसलों को होने वाले नुकसान से भरपाई हो सकेगी।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 26 किसानों को उपायुक्त ने फसल बीमा योजनाओं के तहत पॉलिसी दस्तावेज वितरित किए, जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 10 लाभार्थी और मौसम आधारित फसल बीमा योजना के कुल 16 लाभार्थी शामिल हैं।

कृषि उपनिदेशक सिरमौर राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सिरमौर जिले में फसल बीमा योजना के तहत पंजीकृत किसानों की संख्या 1600 से अधिक हो गई है, जबकि मौसम आधारित फसल बीमा योजना के लाभार्थियों की संख्या 2000 से अधिक है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजनाओं का लाभ उठाएं। इस मौके पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए किसान लाभार्थी, कृषि विभाग के अधिकारी और फसल बीमा योजनाओं के बीमा अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed