फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Inspect the school under your jurisdiction twice: Rajiv

अपने अधीन आने वाली पाठशाला का दो बार निरीक्षण करें : राजीव

Thu, 04 Dec 2025 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Inspect the school under your jurisdiction twice: Rajiv
प्रांरभिक शिक्षा उपनिदेशक ने केंद्रीय मुख्य शिक्षकों को दिए आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक राजीव ठाकुर ने खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय नाहन का औचक निरीक्षण किया। सुबह 10:00 बजे सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में मौजूद थे। कार्यालय में नाहन शिक्षा खंड के सभी केंद्रीय मुख्य शिक्षकों की बैठक चल रही थी। उपनिदेशक बैठक में शामिल हुए और गतिविधियों संबंधी जानकारी दी।

राजीव ठाकुर ने केंद्रीय मुख्य शिक्षकों से अपनी अधीन आने वाली पाठशालाओं का हर महीने दो बार निरीक्षण करने करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के सामान्य ज्ञान, विषय ज्ञान, परिसर सहित शौचालय की व्यवस्था जांचने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि भवन में कोई दिक्कत है तो उसकी सूचना समय रहते दें, ताकि उसकी मरम्मत के लिए प्रयास किए जा सकें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पाठशाला में रिकॉर्ड, आईसीटी के डिवाइसेज का दैनिक रूप में प्रयोग जांचने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने अंग्रेजी प्रयोग में लाने, स्कूल को तंबाकू मुक्त विद्यालय प्रमाण पत्र लेने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने अध्यापकों से यह भी सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया कि पाठशाला परिसर में कोई भी गाय, बैल, कुत्ता व दूसरा पशु न आ पाए ताकि किसी बच्चे को नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed