{"_id":"6af9993d189a6a35f70adcb4","slug":"sirmaur-atheletic-association-meeting-nahan-news-c-177-1-nhn1002-194232-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एथलेटिक एसोसिएशन ने विजय कुमार का निलंबन किया रद्द, 20 दिसंबर को होंगे चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एथलेटिक एसोसिएशन ने विजय कुमार का निलंबन किया रद्द, 20 दिसंबर को होंगे चुनाव
विज्ञापन
नाहन में बैठक के बाद सिरमौर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन सदस्य। स्रोत : ऐसोसिएशन
नाहन में अध्यक्ष शिवराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए फैसले
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन की बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह नाहन में अध्यक्ष शिवराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसोसिएशन के संगठनात्मक मुद्दों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
इस दौरान पूर्व में विजय कुमार के खिलाफ जारी निलंबन आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया गया। अब विजय कुमार एसोसिएशन में दोबारा बहाल होकर पूर्व की भांति अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। बैठक में एसोसिएशन के आगामी चुनाव 20 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह नाहन में करवाने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में विजय कुमार यादव, लक्ष्मी चंद अत्री, धनवीर, अर्जुन सिंह नागरा, बृजमोहन, सतीश पुंडीर, नरेश शर्मा, इकबाल कौर, जाफर अली, गुरुनाम सिंह, सलीम अहमद, राजेश्वर शर्मा, महक, नेहा, देवेंद्र, आशिक, बलविंद्र सिंह, मनुज शर्मा, राजेंद्र बॉबी, नरेंद्र थापा, रविंद्र पंवार हाटी और वीरेंद्र पासी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।-- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक एसोसिएशन की बैठक रविवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह नाहन में अध्यक्ष शिवराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसोसिएशन के संगठनात्मक मुद्दों और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
इस दौरान पूर्व में विजय कुमार के खिलाफ जारी निलंबन आदेश को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया गया। अब विजय कुमार एसोसिएशन में दोबारा बहाल होकर पूर्व की भांति अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। बैठक में एसोसिएशन के आगामी चुनाव 20 दिसंबर को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह नाहन में करवाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने एसोसिएशन के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों से निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक में विजय कुमार यादव, लक्ष्मी चंद अत्री, धनवीर, अर्जुन सिंह नागरा, बृजमोहन, सतीश पुंडीर, नरेश शर्मा, इकबाल कौर, जाफर अली, गुरुनाम सिंह, सलीम अहमद, राजेश्वर शर्मा, महक, नेहा, देवेंद्र, आशिक, बलविंद्र सिंह, मनुज शर्मा, राजेंद्र बॉबी, नरेंद्र थापा, रविंद्र पंवार हाटी और वीरेंद्र पासी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
