फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   innaguration of school rooms

Sirmour News: 46 लाख से निर्मित स्कूल के चार कमरों का लोकार्पण

Thu, 02 Oct 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
innaguration of school rooms
जामली गांव में विधायक ने लोगों को दी 70 लाख रुपये की सौगात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवका पुडला के अंतर्गत ग्राम जामली में सोमवार को विधायक ने लोगों को सौगात दी। सबसे पहले हरे कृष्णा नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित मनीष मेमोरियल कबड्डी एवं वॉलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता का विधायक अजय सोलंकी ने शुभारंभ किया। इसके बाद गांव में 70 लाख रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विधायक अजय सोलंकी ने 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान का शिलान्यास किया। इसके बाद राजकीय उच्च पाठशाला जामली के 46 लाख रुपये की लागत से बने चार कमरों का लोकार्पण किया। इसके अलावा पांच लाख से स्कूल में हुए मरम्मत कार्य का भी लोकार्पण किया। इसके बाद चार लाख रुपये से जीर्णोद्धार किए ऐतिहासिक कुएं का भी लोकार्पण किया। इस कुएं से ग्रामीणों को दीर्घकालिक जल सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed