फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   injured woman in accident died

Sirmour News: निहालगढ़ दर्दनाक हादसे के बाद तीन प्रवासी मासूम हुए अनाथ

Fri, 28 Jun 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
injured woman in accident died
निहालगढ़ हादसे के बाद तीन प्रवासी मासूम हुए अनाथ
विज्ञापन

पिता पहले ही परिवार छोड़ कर जा चुका, मां की हादसे में मौत
सुनीता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का कर रही थी पालन पोषण
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा- शिलाई एनएच-707 पर निहालगढ़ के समीप 14 जून को हुए दर्द विदारक सड़क हादसे में घायल महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद तीन प्रवासी मासूम अनाथ हो गए हैं क्योंकि तीन वर्ष पहले बाप पहले ही परिवार छोड़ कर चला गया था। मां ही दिहाड़ी मजदूरी कर दो नाबालिग बेटियां और एक बेटे का पालन पोषण कर रही थी। हादसे में इकलौता सहारा मां को खो देने के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बता दें कि विगत 14 जून को पांवटा साहिब से शिलाई एनएच-707 पर निहालगढ़ के पास कार और बाइक की टक्कर हुई। इसमें प्रवासी कामगार महिला सुनीता देवी (38) पत्नी शमुशाह निवासी सीतामढ़ी, बिहार उनकी बेटी प्रियंका (14) पुत्री शमुशाह व पुत्र राजन (10) पुत्र शमुशाह गंंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सुनीता देवी (38) व प्रियंका को हायर सेंंटर रेफर किया था। वीरवार को घायल महिला ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक महिला के पड़ोसी एवं उत्तरप्रदेश में सीतामढ़ी गांव निवासी विजय कुमार, श्रवण कुमार ठेकेदार व पप्पू कुमार ने कहा कि सुनीता देवी का पति तीन वर्ष पहले ही परिवार को छोड़ कर चला गया है। अब अमरकोट में किराए पर रहने वाली सुनीता तीन मासूमों का दिहाड़ी मजदूरी कर पालन पौषण कर रही थी। महिला के पास दो बेटियां बबली(16) प्रियंका(14) और एक बेटे राजन(10) हैं। हादसे में प्रियंका और राजन को भी चोटें आई थीं। इन बच्चों ने एकमात्र सहारा हमेशा के लिए खो दिया है। परिवार को हादसे में मां की मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए भी पैसा नहीं था। घायल प्रियंका का उपचार करवाना कठिन हो रहा है। कुछ प्रवासी परिवार कुछ राशि एकत्रित कर थोड़ा सहारे दे रहे हैं। मां को खो देने के बाद तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। विजय कुमार ने बताया कि प्रशासन अनाथ व बेसहारा हुए बच्चों को उचित मुआवजा राशि प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार पांवटा साहिब संजीव गुप्ता व नायब तहसीलदार पांवटा फरीद मोहम्मद ने कहा कि पीड़ित परिवार को कुल 30 हजार रुपये फौरी सहायता राशि प्रदान कर दी गई है। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने पर परिवार के सदस्यों को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। पीड़ित परिवार की घायल बच्ची प्रियंका के उपचार को भी नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed