फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   industry minister press confrence

भाजपा अब कांग्रेस सरकार को आर्थिक कमजोर करने की रच रही साजिश : चौहान

Mon, 09 Dec 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
industry minister press confrence
उपायुक्त कार्यालय नाहन में प्रेसवार्ता को संबोधित करते उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान। संवाद
भाजपा अब कांग्रेस सरकार को आर्थिक कमजोर करने की रच रही साजिश : चौहान
विज्ञापन

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा पर बोला हमला

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने नाहन में पत्रकारवार्ता में सोमवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इस दौरान कहाकि चुनावों से पहले जाते-जाते भाजपा की जयराम सरकार ने जमकर जनता का पैसा लुटाया और 2022 में 75 हजार करोड़ का कर्ज एवं कर्मचारियों की 11 हजार करोड़ की देनदारियां कांग्रेस सरकार पर छोड़कर गई।

उन्होंने कहाकि जब कांग्रेस ने सत्ता संभाली तो अलग-अलग हथकंडे अपनाकर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की गई लेकिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सभी ने डटकर मुकाबला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और भाजपा को ईंट का जवाब पत्थर से देने को तैयार हैं।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि जब भाजपा हिमाचल सरकार को नहीं गिरा पाई तो अब प्रदेश को आर्थिक रूप से कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल के भाजपा नेता केंद्र में जाकर हिमाचल के प्रोजेक्टों के लिए मिलने वाली राशि को रुकवाने का काम कर रहे हैं। हिमाचल को मिलने वाले हक नहीं दिए जा रहे हैं और वित्तीय सहायता रोकने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बावजूद इसके मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार डटकर मुकाबला करते हुए आम लोगों के लिए नई योजनाएं लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का एक साल तो भीषण आपदा व भाजपा के ऑपरेशन लोट्स के बीच ही बीत गया लेकिन फिर भी

हर्षवर्धन सिंह चौहान ने कहा कि 11 दिसंबर को कांग्रेस सरकार के दो साल पूरे होने हैं और इस उपलक्ष्य में बिलासपुर जश्न मनाया जाएगा। इस आयोजन में 30 हजार के करीब लोग शामिल होंगे।

वहीं, हाटी मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उद्योग मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हाटी मुद्दे को लेकर विधानसभा चुनाव लड़ा, बावजूद इसके उनको शिलाई व रेणुका दोनों सीटों से हाथ धोना पड़ा। जब लाभ नहीं मिल पाया तो मामले को लटकाया गया और बाद लोकसभा में पारित किया गया ताकि राजनीतिक लाभ मिल सके लेकिन इसमें कई खामियां थीं। इसमें केंद्र से स्पष्टीकरण मांगा गया और जैसे ही स्पष्टीकरण मिला उसे प्रदेश सरकार ने तुरंत लागू भी कर दिया लेकिन अब मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
उन्होंने कहा कि हाटी समिति भाजपा की पिट्ठू है जिसका भाजपा लाभ ले रही है। उन्होंने कहा कि अब जानबूझ कर मामले को 2027 तक लटकाया जाएगा ताकि आने वाले समय में इसका लाभ मिल सके।


उधर, मित्रों को लाभ पहुंचाने वाले सवाल पर चुटकी लेते हुए हर्षवधन चौहान ने कहा कि जयराम ठाकुर ने तो महिला मित्रों को लाभ पहुंचाया। उन्होंने भाजपा नेताओं से अपील करते हुए कहा कि वह अच्छे विपक्ष का उदाहरण देते हुए जनकल्याण के लिए सरकार को बेहतर सुझाव दें और जो मसले हैं उन्हें बैठकर सुलझाएं।
इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक नाहन अजय सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed