फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   indiawealth new branch begin in ponta

Sirmour News: इन्ड्यावेल्थ ने पांवटा साहिब में खोली नई शाखा

Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
indiawealth new branch begin in ponta
इंडियावेल्थ की पांवटा साहिब में नई शाखा का शुभारंभ अवसर पर मुख्यातिथि समाजसेवी आरपी तिवारी व अन
लोगों तक विश्वसनीय वित्तीय सेवाएं पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : आरपी तिवारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारत-केंद्रित वेल्थ मैनेजमेंट एवं वित्तीय परामर्श कंपनी इन्ड्यावेल्थ ने पांवटा साहिब में अपनी नई शाखा का शुभारंभ किया। कंपनी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर और विश्वसनीय वित्तीय परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराना है।
शाखा के उद्घाटन समारोह में समाजसेवी आरपी तिवारी मुख्यातिथि तथा मयंक ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कंपनी के सहयोगियों, स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और आमंत्रित अतिथियों ने भी भाग लिया मुख्यातिथि आरपी तिवारी ने कहाकि पांवटा साहिब में इन्ड्यावेल्थ की नई शाखा का शुभारंभ लोगों तक विश्वसनीय वित्तीय सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे क्षेत्र के लोगों को वित्तीय परामर्श और निवेश संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी देव तंवर, एचआर हेड राज गौरव, त्रिभुवन नाथ, मयंक पारसवानी, बेला स्वरूप, सावित्री तिवारी, राजपाल शर्मा, दलीप तोमर, सुशील कपूर, मनीष जैन और मिनिशी दत्ता सहित टीम के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देव तंवर और राज गौरव ने कहा कि यह शाखा केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि विभिन्न शहरों और परिवारों तक विश्वसनीय वित्तीय मार्गदर्शन पहुंचाने की दिशा में एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि कंपनी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता परिवारों, पेशेवरों और व्यवसायों को भरोसेमंद वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने की है।
उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब शाखा में व्यक्तिगत वित्तीय परामर्श, वेल्थ मैनेजमेंट, म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूशन, इंश्योरेंस एडवाइजरी, फिक्स्ड इनकम एवं निवेश समाधान तथा ऋण सुविधा (लोन फैसिलिटेशन) जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण वित्तीय परामर्श को अधिक लोगों तक पहुंचाते हुए भरोसेमंद और संबंध-आधारित वित्तीय समाधान उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने नए टीम सदस्यों का स्वागत किया और देशभर में मजबूत फिजिटल वित्तीय सेवा नेटवर्क विकसित करने की अपनी योजना भी साझा की। कंपनी के अनुसार शाखा में सेवाएं शीघ्र ही चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी। इन्ड्यावेल्थ व्यक्तिगत सलाह, निवेश समाधान और दीर्घकालिक संबंधों पर आधारित सेवाओं के माध्यम से व्यक्तियों, परिवारों और व्यवसायों को बेहतर वित्तीय निर्णय लेने में सहयोग प्रदान करती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed