फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   independence day celebrated in schools of ponta sahib

Sirmour News: बेहड़ेवाला शहीद स्मारक समेत विभिन्न स्कूलों में मनाया स्वतंत्रता दिवस

Fri, 16 Aug 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
independence day celebrated in schools of ponta sahib
बेहड़ेवाला शहीद स्मारक समेत विभिन्न स्कूलों में मनाया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने परेड की और देशभक्ति कार्यक्रमों की दी बेहतरीन प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। इस दौरान स्कूलों में परेड, ध्वजारोहण हुआ। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

द स्कॉलर्स होम स्कूल के निदेशक डॉ. एनपीएस नारंग ने स्कूली बच्चों को आजादी के संघर्ष और इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया। एनसीसी कैडेटस ने परेड की। जबकि ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।
विज्ञापन

डिवाइन विजडम स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष नीरज गोयल, निदेशक एकता गोयल, प्रधानाचार्य मीनाक्षी मल्होत्रा और विशेष अतिथि समक्ष गोयल ने संबोधित किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति में 1857 के संग्राम से लेकर नए भारत के सफर तक को दर्शाया। मुख्य आकर्षण मंगल पांडे का विद्रोह, जलियांवाला बाग हत्याकांड, दांडी मार्च द्वारा नमक कानून को तोड़ना, भारत छोड़ो आंदोलन, पूर्ण स्वराज्य तथा विकासशील भारत से विकसित भारत की ओर के सफर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडियन पब्लिक स्कूल पावंटा साहिब में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियों और रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य दीपा शर्मा ने बच्चों को देशभक्ति का संदेश दिया। कक्षा नर्सरी तथा जूनियर केजी के छात्रों ने सुनो गौर से दुनिया वालों बुरी नजर ना हम पर डालो.. पर नृत्य समेत अमायरा, शिफा, ध्रुव ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

वहीं, बेहड़ेवाला शहीद स्मारक में स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि कार्यकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पांवटा साहिब अवनीत सिंह लांबा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर देश के स्वतंत्रता शहीद सेनानियों व देश की रक्षा को अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed