{"_id":"61a510eec26fcd0385261684","slug":"in-sirmaur-people-vaccinated-till-3-december-said-dc-nahan-news-sml39183338","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के अतिरिक्त शेष बचे लोगों को तीन दिसंबर तक लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के अतिरिक्त शेष बचे लोगों को तीन दिसंबर तक लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
नाहन में पत्रकारों से बातचीत करते उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में कोविड टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर लिया गया है। लक्ष्य के अलावा शेष बचे 18143 लोगों को कोविड की दूसरी डोज तीन दिसंबर तक लगा दी जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोविड की दूसरी डोज के लिए निर्धारित लक्ष्य को रविवार को ही हासिल कर लिया था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग बधाई का पात्र है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 405902 लोगों को कोविड की पहली डोज लग गई है। दूसरी डोज के लिए शेष 18143 लोगों को भी जल्द ही टीका लगा दिया जाएगा।
उन्होंने आग्रह किया है कोविड टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करें। जिला सिरमौर में स्वास्थ्य विभाग की 100 टीमें टीकाकरण कार्य में पूरी लग्न से लगी हुई हैं। इसी का नतीजा है सिरमौर जिले में टीकाकरण के निर्धारित लक्ष्य को समय से पहले ही पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिले में कोविड सैंपल काफी कम मात्रा में लिए जा रहे हैं। इसे अब बढ़ाया जाएगा। अब रोजाना 500 से 2000 लोगों की कोविड जांच होगी। वहीं, कोविड नियमों का भी सख्ती से पालन करवाया जाएगा। कोविड नियमों का पालन न करने वालों के पुलिस की ओर से चालान भी काटे जाएंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने बताया कि पंचायत स्तर पर टास्क फोर्स बनाई गई है। टास्क फोर्स में शामिल सदस्य लोगों को कोविड जांच, टीकाकरण, इसके बचाव को लेकर जागरूक करेंगे। इस मौके जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद सांगल भी उपस्थित रहे।