{"_id":"625c517408e3f91e3f0ee900","slug":"in-sirmaur-himachal-pradesh-after-five-month-chuddhaar-yatra-will-be-begin-from-first-may-nahan-news-sml405985842","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच महीने के बाद 1 मई से शुरू होगी चूड़धार तीर्थ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच महीने के बाद 1 मई से शुरू होगी चूड़धार तीर्थ यात्रा
विज्ञापन
कुपवी में चूड़ेश्वर समिति के महाअधिवेशन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते केंद्रीय समिति अध्यक?
- फोटो : NAHAN
हरिपुधार (सिरमौर)। पांच महीने के बाद एक मई से तीर्थ स्थल चूड़धार के लिए यात्रा शुरू की जाएगी। चूड़ेश्वर सेवा समिति 13 मई से चूड़धार में लंगर सेवा भी शुरू करेंगी। तीन वर्षों के बाद चूड़ेश्वर समिति की ओर से कुपवी में महाअधिवेशन शुरू किया गया।
समिति के केंद्रीय समिति अध्यक्ष बीएम नांटा ने कहा कि चूड़धार में इस वर्ष भारी बर्फबारी हुई है जिसके कारण वहां के सभी रास्ते अभी भी बंद हैं। उन्होंने कहा कि मई तक सभी रास्ते खुल जाएंगे और एक मई से चूड़धार तीर्थ की पवित्र यात्रा शुरू हो जाएंगी। चूड़ेश्वर सेवा समिति 13 मई से वहां पर लंगर सेवा भी शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान चूड़धार में जो कार्य ठप हो गए थे, उन सभी कार्यों को जल्द ही पूरा किया जाएगा।
----बाक्स
सराय के लिए 2 लाख का दान
चूड़ेश्वर सेवा समिति की ओर से तराह में बनाई जा रही सराय के लिए रजनीश किमटा ने 2 लाख की अनुदान राशि देने का ऐलान किया। उन्होंने चूड़धार के लिए 200 कंबल भी दान देने का भी ऐलान किया। शिलाई के कपिल देसाई ने चूड़धार में लंगर सेवा के लिए चावल के 35 बैग दान करने की घोषणा की। सतौन यूनिट ने समिति को 100 गदे देने व विकास नगर यूनिट ने चूड़धार में 10 टेंट लगाने की बात कही।
विज्ञापन
---बाक्स
अधिवेशन में पहुंचे 1200 से अधिक लोग
तीन वर्षों के बाद कुपवी में आयोजित चूड़ेश्वर सेवा समिति के महाअधिवेशन में केंद्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष बलदेव चौहान, मुख्य सलाहकार रामभज, प्रचार प्रसार अध्यक्ष रामभज, सीए महेंद्र, सिंह सीए सुरेंद्र हिंदुस्तानी, कुपवी इकाई अध्यक्ष सुरेंद्र समटा, जीएस नेगी, चूड़ेश्वर सेवा समिति के 500 से अधिक पदाधिकारियों व सदस्य समेत 1200 से अधिक लोगों ने भाग लिया।