फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in rajgargh mla reena organised priti bhoj on the occassion of winning election

Sirmour News: दूसरी बार जिताने के लिए विधायक रीना कश्यप ने दिया प्रीति भोज

Sun, 05 Mar 2023 05:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 05:58 PM IST
विज्ञापन
in rajgargh mla reena organised priti bhoj on the occassion of winning election
राजगढ़ में विधायक रीना द्वारा दिये गए प्रीति भोज में उपस्थिति लोग। संवाद
सचित्र-12
विज्ञापन

दूसरी बार जिताने के लिए विधायक रीना कश्यप ने दिया प्रीति भोज
33 पंचायतों और एक नगर पंचायत के हजारों लोग रहे मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने रविवार को उन्हें दूसरी बार विधायक बनाने के लिए धन्यवाद स्वरूप प्रीति भोज का आयोजन किया। इसमें राजगढ़ क्षेत्र की 33 पंचायतों और एक नगर पंचायत के हजारों लोग उपस्थित हुए।
इस विजयी पार्टी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप मुख्य अतिथि रहे। जबकि पूर्व अध्यक्ष कृषि एवं विपणन बोर्ड बलदेव भंडारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र नेहरू, पूर्व अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, केशवानंद शर्मा, सत्यपाल चौहान और जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर सहित काफी गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने पच्छाद की जनता का लगातार चार विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। विदित रहे कि पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र से दो बार वर्ष 2012 व 2017 में सुरेश कश्यप विजयी हुए। जबकि दो बार उपचुनाव 2019 और 2022 में रीना कश्यप विजयी रहीं हैं। इस अवसर पर विधायक रीना कश्यप ने सभी अतिथियों का उनके इस आयोजन में उपस्थित होने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----तन्हा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed