फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in ponta sahib 45 years man fall down in nahar police and people save his life

45 वर्षीय व्यक्ति ने नहर में लगाई छलांग, सुरक्षित बाहर निकाला

Mon, 13 Dec 2021 11:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
in ponta sahib 45 years man fall down in nahar police and people save his life
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल सीमा पर कुल्हाल पुल से खारा पावर हाउस नहर में पांवटा साहिब विस क्षेत्र के एक व्यक्ति ने छलांग लगा दी। समीप खड़े ग्रामीणों ने उत्तराखंड पुलिस के सहयोग से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल में पहुंचाया। यहां हालत ठीक होने पर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा विस क्षेत्र के आंजभोज निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने सोमवार को कुल्हाल पावर हाउस नहर में अचानक छलांग लगा दी। गनीमत ये रही कि स्थानीय ग्रामीणों की नजर पड़ गई। ग्रामीणों और पुलिस आरक्षी मंदीप व नरेश समेत पुलिस जवानों ने डूब रहे व्यक्ति को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इससे व्यक्ति की जान बचाई जा सकी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबह घर से निकला था। वह कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहा है, जिसका चंडीगढ़ से उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उत्तराखंड के कुल्हाल पुलिस चौकी प्रभारी रजनीश कुमार सैनी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नहर में छलांग मारने वाले व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। पांवटा सिविल अस्पताल में उपचार करवाने के बाद व्यक्ति को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed