{"_id":"61bf3db2f5cd4d0edd00946d","slug":"in-nahan-279-woman-pass-ground-test-in-police-arkshi-posts-nahan-news-sml3939460185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस आरक्षी भर्ती में 279 अभ्यर्थियों ने पास किया ग्राउंड टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस आरक्षी भर्ती में 279 अभ्यर्थियों ने पास किया ग्राउंड टेस्ट
विज्ञापन
नाहन के चंबा ग्राउंड में पुलिस भर्ती प्रक्रिया में दौड़ती अभ्यर्थी।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर) । जिला पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन नाहन में आरक्षी पदों के लिए रविवार से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में पहले दिन 279 महिला अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। जिला सिरमौर पुलिस विभाग में आरक्षी और चालक के 103 पदों के लिए रविवार से शारीरिक प्रवीणता परीक्षा शुरू हुई।
पहले दिन एक हजार महिला अभ्यर्थियों को शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के लिए विभाग की ओर से बुलाया गया था। इनमें से 770 अभ्यर्थी प्रमाण पत्र जांच में सही पाए गए। लंबाई और छाती माप के बाद इन अभ्यर्थियों ने लंबी और ऊंची कूद के अलावा 100 और 800 मीटर दौड़ में हिस्सा लिया। इनमें 279 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया। ग्राउंड टेस्ट में चयनित अभ्यर्थी अब लिखित परीक्षा देंगे।
गौरतलब है कि पुरुष, महिला आरक्षी और चालकों के 103 पदों के लिए 19 से 30 दिसंबर तक शारीरिक प्रवीणता परीक्षा का आयोजन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जमवाल ने बताया कि शारीरिक प्रवीणता परीक्षा के पहले दिन 770 अभ्यर्थियों में 279 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट पास किया है। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान कोविड और अन्य नियमों का पूरा पालन किया जा रहा है।