फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   in majra one person arrested with 750 drugs capsules and 450 tablet

750 नशीले कैप्सूल और 450 गोलियों के साथ एक धरा

Sat, 30 Jul 2022 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
in majra one person arrested with 750 drugs capsules and 450 tablet
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस ने नशीले कैप्सूल और गोलियों के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक माजरा पुलिस ने माजरा थाना पुलिस के सब इंस्पेक्टर आशीष कौशल की टीम ने रात को नाका लगाया था। इस बीच जोहड़ों में पांवटिका इकाई के समीप बाइक को जांच के लिए रुकवाया गया। बाइक (एचआर 54बी-4839) पर सवार भगवानपुर निवासी अनीश खान की तलाशी के दौरान एक बैग से नशीली दवा के चार बॉक्स बरामद किए गए। इसमें कुल 720 कैप्सूल और 450 गोलियां बरामद की गईं। इस बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखाने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

डीएसपी बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर माजरा थाना पुलिस जांच में जुट गई है। अवैध दवाओं के विक्रेताओं के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। आम जनता से भी आग्रह है कि अवैध नशीली वस्तुओं या दवाओं के खिलाफ अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन

में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed