फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   illegale parking making problem to peoples in dadhahu bazaar

ददाहू के अपर बाजार में दोपहिया वाहनों का कब्जा

Sun, 12 Jun 2022 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
illegale parking making problem  to peoples in dadhahu bazaar
ददाहू के अपर बाजार की गली में बेतरतीब पार्क किए गए दोपहिया वाहन। संवाद - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू अपर बाजार क्षेत्र में दोपहिया वाहनों का कब्जा हो गया है। यहां बाजार के दोनों ओर पुरानी बाइकों और स्कूटियों की अवैध पार्किंग हो रखी है, जो यहां से गुजरने वाले लोगों और पंचायत के सफाई कर्मियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई हैं।
विज्ञापन

परेशानी का आलम यह है कि यहां दर्जनों अवैध पार्क वाहनों के कारण गैस वाहन ने इस क्षेत्र में आना ही छोड़ दिया है। आपातकालीन स्थिति में किसी वाहन का यहां से निकलना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। हैरानी की बात यह है कि पंचायत ने दो पार्किंग स्थल ठेके पर दे रखे हैं। लोग अपने वाहन वहां खड़े न करके अपर बाजार में ही खड़ा करके लोगों की सिरदर्दी को बढ़ा रहे हैं। यहां कई लोगों ने सड़क को स्थायी पार्किंग बनाके रख दिया है। कई लोगों की बाइक तो छह महीने से सड़क पर खड़ी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि एक दशक पूर्व ददाहू पंचायत ने गंदे पाले को ढककर अपर बाजार के लोगों के लिए रोगी वाहन को घर तक पहुंचाने की सुविधा दी थी लेकिन अवैध पार्किंग और दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण यहां वाहनों का गुजरना तो दूर पैदल तक चलना मुश्किल हो गया है। प्रशासन और पंचायत उचित कार्रवाई करने से भी गुरेज कर रहे हैं। जबकि सुबह के समय ई-रिक्शा जब यहां कचरा उठाने आती है तो दोपहिया वाहनों को हटाकर रास्ता बनाने में सफाई कर्मियों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है। इससे घंटों तक उनका समय बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ददाहू पंचायत के प्रधान पंकज गर्ग ने बताया कि अपर बाजार में अवैध रूप से पार्क किए वाहनों पर कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को लिखा जाएगा। उन्होंने लोगों से वाहन पार्किंग में ही खड़े करने का आह्वान किया है ताकि किसी को परेशानी न हो।

ददाहू के अपर बाजार की गली में खड़े दोपहिया वाहन के कारण फंसीं कूड़े की गाड़ी। संवाद

ददाहू के अपर बाजार की गली में खड़े दोपहिया वाहन के कारण फंसीं कूड़े की गाड़ी। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed