फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   HRTC conductor passes away; final journey in a bus decked with flowers.

Sirmour News: एचआरटीसी के परिचालक का निधन, फूलों से सजी बस में अंतिम यात्रा

Thu, 30 Jul 2026 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
HRTC conductor passes away; final journey in a bus decked with flowers.
राजगढ़ में मृतक परिचालक को घर ले जाने के लिए सजाई गई निगम की बस। स्रोत ग्रामीण 
ड्यूटी के बाद कमरे में मिले अचेत, अस्पताल में मृत घोषित
विज्ञापन

निगम की बस में घर पहुंचाया पार्थिव शरीर, कर्मचारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के राजगढ़ सब-डिपो में कार्यरत परिचालक सुरेंद्र ठाकुर का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर से निगम कर्मचारियों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वीरवार को सैकड़ों लोगों ने उन्हें नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विकास खंड राजगढ़ की नेहरपाब पंचायत के जुब्बल गांव निवासी सुरेंद्र ठाकुर कुछ समय से अस्वस्थ थे। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को देखते हुए उन्हें कुछ समय के लिए अड्डा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। तबीयत में सुधार नहीं होने पर वह अवकाश पर चले गए थे। बीते दिन ही वह छुट्टी से लौटे थे और उनकी नाइट ड्यूटी लगाई थी।
विज्ञापन

ड्यूटी पूरी करने के बाद वह कमरे में आराम करने चले गए। सुबह चालक उन्हें जगाने पहुंचा तो वह अचेत मिले। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब उनका पार्थिव शरीर निगम की बस से उनके पैतृक गांव ले जाया गया, तो बस को फूलों से सजाया गया था। राजगढ़ बस अड्डे पर चालक, परिचालक, निगम के अधिकारी-कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने अपने साथी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकर्मियों ने बताया कि सुरेंद्र ठाकुर बेहद हंसमुख, मिलनसार और व्यवहारकुशल थे। उन्होंने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। निगम की ओर से शोक संतप्त परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed