फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hrtc bus services not available after 12 pm on diwali

Sirmour News: दिवाली के दिन 12 बजे के बाद बसें नहीं चलाएगा एचआरटीसी

Sat, 11 Nov 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
hrtc bus services not available after 12 pm on diwali
दिवाली के दिन 12 बजे के बाद बसें नहीं चलाएगा एचआरटीसी
विज्ञापन

सवारियां समय रहते अपने-अपने रूटों पर निकलें : रामदयाल

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम दीपावली के दिन यानी 12 नवंबर को दोपहर 12:00 बजे तक बसें चलाएगा। इसके बाद बसों की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी। किसी भी रूट पर ज्यादा से ज्यादा 1:00 बजे के बाद बस का संचालन नहीं किया जाएगा।

ऐसे में त्योहार पर घर जाने वाले लोग समय पर बस सेवाओं का लाभ लें। दिवाली की शाम बसें न चलाए जाने से लोगों को परेशान भी होना पड़ सकता है। इसके अलावा निगम चंडीगढ़ के लिए भी दो विशेष बसें चलाएगा। फिलहाल इसकी समयसारिणी सवारियों की मांग पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में 159 रूटों पर निगम की सेवाएं मिल रही हैं। दिवाली के चलते कुछ रूटों पर सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। साथ ही 13 नवंबर को सुबह के समय बसों की कमी हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद बसों की आवाजाही सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचआरटीसी के नाहन डिपो के कार्यवाहक क्षेत्रीय प्रबंधक राम दयाल ने बताया कि दिवाली के दिन दोपहर 12:00 बजे के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। बसों को क्लब कर ही भेजा जाएगा। अगली सुबह बसें समय पर मंगाई गई हैं ताकि दोपहर बाद बसें रोजाना के निर्धारित रूटों पर सुचारू हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed