फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hpseb pensioners meeting in nahan

Sirmour News: बिजली पेंशनरों ने एरियर और डीए की किस्तें जारी करने की उठाई मांग

Sun, 11 Oct 2026 12:35 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
hpseb pensioners meeting in nahan
नाहन में पेंशनर्स वेलफेयर संघ की नाहन इकाई की बैठक को संबोधित करते महासचिव कमलेश पंंडीर। संवाद
-2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त पेंशनरों को आयु सीमा हटाकर दें एरियर
विज्ञापन


-त्योहारों से पहले 15 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ते में से दो से तीन किस्तें जारी करने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की नाहन इकाई ने लंबित एरियर और महंगाई भत्ते (डीए) की किस्तें जारी करने की मांग उठाई है। शनिवार को पक्का टैंक स्थित न्यू शाही मिष्ठान भंडार में आयोजित मासिक बैठक में पेंशनरों के वित्तीय मामलों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता रामशेर सिंह ठाकुर ने की।

एसोसिएशन ने मांग की कि जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों और फैमिली पेंशनरों को आयु सीमा की शर्त के बिना लंबित एरियर का भुगतान जल्द किया जाए। महासचिव कमलेश कुमार पुंडीर ने कहा कि 59 से 67 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों के एरियर का मामला प्राथमिकता से सुलझाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में जनवरी 2023 से जनवरी 2026 तक की लंबित 15 प्रतिशत महंगाई भत्ते की राशि जारी करने की मांग भी की गई। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि दशहरा, दिवाली और भाई दूज को देखते हुए डीए की कम से कम दो से तीन किस्तें जल्द जारी की जाएं, ताकि पेंशनरों को आर्थिक राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एससी गौतम, एमएस सब्रवाल, सुखचैन सिंह, नासीर मुहम्मद, एलए अंसारी, आशिक अली, मुहम्मद अली, कश्मीर चंद, भगत राम, पृथ्वी सिंह, भूपिंदर सिंह, बलबीर सिंह, शेर सिंह, रोशन लाल, राजकुमार, विनोद सिंघल, प्रेम सिंह, हकम सिंह, ओम प्रकाश और गुरुचरन सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed