फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   hp electricity pensioners meeting in ponta

बकाया डीए किस्तों, एरियर और मेडिकल बिलों का शीघ्र हो भुगतान : एससी गुप्ता

Wed, 13 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
hp electricity pensioners meeting in ponta
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर संघ पांवटाइकाई की बैठक के दौरान वक्ताओं को सुनते हुए
बकाया डीए किस्तों, एरियर और मेडिकल बिलों का शीघ्र हो भुगतान : एससी गुप्ता
विज्ञापन

कहा, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और सरकार से सकारात्मक परिणाम की उम्मीद
हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर संघ पांवटा साहिब इकाई की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर संघ पांवटा साहिब की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता पांवटा इकाई के प्रधान एससी गुप्ता की ओर से की गई। इस दौरान पेंशनरों की लंबित डीए किस्तों, डीए का एरियर और मेडिकल बिलों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की ओर से संयुक्त समिति को वार्ता के लिए बुलाए जाने पर आभार प्रकट करते हैं। इससे पिछले कई माह से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो सका है। उम्मीद करते हैं कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार कोई संतोषजनक परिणाम तक पहुंचेगी। पेंशनरों व कर्मचारियों की दिक्कतों को वार्ता के माध्यम से दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन

पांवटा साहिब विश्राम गृह में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि पेंशनरों व कर्मचारियों की बकाया डीए की तीन किस्तों, डीए का एरियर, मेडिकल बिलों व अन्य देनदारियों का शीघ्र भुगतान करने का प्रावधान करें। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि सरकार कर्मचारियों की दिक्कतों व मांगों को समझेगी। इनका समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन एमएस खंबा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वाईके जमवाल, एसएस संधु, एसएस ऋषिराज, धनवीर सिंह,अशोक वत्स, पूरण ठाकुर, हुकम सिंह राणा, राम लुभाया शर्मा, रामभज चौहान, जालम सिंह, प्रीतम सिंह, शेर सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुरपाल सिंह और अजीत सिंह मौजूद रहे।
संवाद
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed