{"_id":"6a957e391da8384e640aa135","slug":"home-delivery-of-lpg-stopped-in-dadahu-increasing-problems-for-consumers-nahan-news-c-177-1-nhn1002-187576-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ददाहू में रसोई गैस की होम डिलीवरी बंद, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ददाहू में रसोई गैस की होम डिलीवरी बंद, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
250 से 300 मीटर तक ढोना पड़ रहा सिलिंडर, 100 रुपये तक देना पड़ रहा अतिरिक्त भाड़ा
गैस वितरक वाहन गिरी नदी किनारे खड़ा होने से महिला और बुजुर्ग उपभोक्ता सबसे ज्यादा परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू क्षेत्र में पिछले तीन-चार महीनों से रसोई गैस की होम डिलीवरी बंद होने के कारण उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं को खाली सिलिंडर जमा करवाने और भरा हुआ सिलिंडर लेने के लिए करीब 250 से 300 मीटर तक उसे उठाकर ले जाना पड़ रहा है। इसके चलते उन्हें मजदूरी या भाड़े के रूप में 50 से 100 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।
स्थानीय उपभोक्ताओं के अनुसार ददाहू में करीब दो दशक से घर-घर रसोई गैस की सुविधा मिल रही थी। गैस की किल्लत के दौरान एजेंसी प्रबंधकों ने होम डिलीवरी बंद कर फोकल प्वाइंट से सिलिंडर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था शुरू कर दी। अब गैस वितरक वाहन भी ददाहू में गिरी नदी के किनारे खड़ा किया जा रहा है। इससे खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को सिलेंडर उठाकर लाने में दिक्कत हो रही है।
उपभोक्ता शर्मा दत्त, दौलत राम, बब्लू, लेखराज, राजकुमार, रेखा देवी, विजय कुमार, श्यामा देवी और इंद्र सिंह ने बताया कि गैस सिलिंडर लेना उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। उन्होंने कहा कि एक सिलिंडर के लिए करीब 1010 रुपये चुकाने के बाद भी उन्हें गैस वाहन तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है और घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। पहले घर तक गैस पहुंचने से उन्हें यह परेशानी नहीं होती थी।
विज्ञापन
ददाहू गैस एजेंसी के प्रभारी अंकित चौधरी ने बताया कि ददाहू में फिलहाल फोकल प्वाइंट से ही गैस सिलिंडर की व्यवस्था की जा रही है। सड़क किनारे गैस वाहन खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण वाहन को गिरी नदी के किनारे खड़ा करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि डोरस्टेप सिलिंडर आपूर्ति की सुविधा मिलती है तो एजेंसी उपभोक्ताओं के घर तक पहुंचाने के लिए तैयार है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक शमशेर नेगी ने कहा कि मामले को लेकर गैस एजेंसी संचालकों से जवाब तलब किया जाएगा। उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी का समाधान करवाकर उन्हें गैस की सुविधा उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे।