{"_id":"6915df3404cf4647350d95c5","slug":"hold-a-meeting-before-paddy-procurement-nahan-news-c-177-1-ssml1030-164535-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: किसान यूनियनें बोलीं-धान खरीद से पहले से करें बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: किसान यूनियनें बोलीं-धान खरीद से पहले से करें बैठक
विज्ञापन
जिला खाद्यान्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मांगों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय किसान यूनियन चढूनी और किसान सभा के पदाधिकारियों ने जिला खाद्य आपूर्ति निगम और एपीएमसी के अधिकारियों से साथ बैठक की। इस दौरान धान खरीद के समय पेश आने वाली समस्याओं पर चर्चा की गई। किसानों ने परेशानियों की जानकारी दी और उन्हें हल करने की मांग की।
बैठक में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी, हरजीत सिंह दडीवाला, भूपेंद्र सिंह, हरजीत सिंह फौजी तथा हिमाचल किसान सभा के जिला उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह गोपी शामिल हुए। बैठक में किसान संगठनों ने मांग की कि टेंडर होने से पहले ही किसान प्रतिनिधियों की मौजूदगी में संयुक्त बैठक विभाग के अधिकारियों को हर वर्ष करनी चाहिए। इससे आने वाली हर तरह की दुश्वारियां दूर हो सकेंगी।
धौलाकुआं के कई परिवार धूल से परेशान
धौलाकुआं के शमशेर सैनी और विनोद कुमार ने बताया कि धौलाकुआं खरीद केंद्र पर धान खरीद करते समय धूल से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। घरों के भीतर और बाहर धूल जम रही है। बुजुर्गों और छोटे बच्चों को उड़ती धूल से बीमारियों का खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने झरने जंगल की तरफ लगाने की मांग की।