{"_id":"65244a605f1df1eeae093df4","slug":"hockey-team-wellcome-in-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-10195-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: छात्रा अंडर-14 राज्य चैंपियन हॉकी टीम का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: छात्रा अंडर-14 राज्य चैंपियन हॉकी टीम का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत
विज्ञापन
छात्रा वर्ग अंडर-14 राज्य हॉकी टीम विजेता टीम का विद्यालय मानपुर देवड़ा स्कूल पहुंचने पर भव्य स
छात्रा अंडर-14 राज्य चैंपियन हॉकी टीम का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत
एसएमसी कमेटी ने डीपीई मनीष टंडन और विजेता टीम को किया सम्मानित
शहीद सोहन सिंह मेमोरियल विद्यालय मानपुर देवड़ा में रहा खुशी का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शहीद सोहन सिंह मेमोरियल विद्यालय मानपुर देवड़ा
की छात्राओं ने राज्य स्तरीय अंडर-14 में हॉकी स्पर्धा में ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। शानदार उपलब्धि प्राप्त कर वापिस लौटी स्कूल टीम का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल प्रबंधन और एसएमसी कमेटी ने छात्राओं की विजेता टीम और डीपीई मनीष टंडन को सम्मानित किया। स्कूूल परिसर में दिन भर खुशी का माहौल बना रहा।
विद्यालय के डीपीई मनीष टंडन ने बताया कि छात्राओं की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सालोह जिला ऊना में आठ अक्टूबर तक चली। इसमें मानपुर देवड़ा की सात हॉकी खिलाड़ी छात्राओं शगुन, नेहा, प्रियांशी, ईशा, राधिका, अंकिता और वंशिका ने सिरमौर टीम का प्रतिनिधित्व किया। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अपने प्रथम मुकाबले में सिरमौर ने हमीरपुर को 8-0 से, शिमला को 4-0 के अंतर से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबले में कांगड़ा को 7-0 के अंतर से पराजित कर ट्रॉफी जीत ली। सोमवार को स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल, स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष कृष्ण कुमार, स्टॉफ एवं ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
एसएमसी अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने विजेता टीम व डीपीई मनीष टंडन को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार नागवाल ने इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ी छात्राओं एवं डीपीई को विशेष रूप से बधाई दी। कहा कि राज्य स्तरीय हॉकी के बाद टीम से राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने की उम्मीद है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि विजेता सिरमौर हॉकी टीम की कम से कम आठ-नौ खिलाड़ी छात्राएं राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगी।
संवाद