{"_id":"570545154f1c1b7b4ac81362","slug":"himanchal-day-will-be-celebrated-in-chongan-maidan","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल दिवस पर नाहन के चौगान में होगा कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल दिवस पर नाहन के चौगान में होगा कार्यक्रम
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। नाहन में आयोजित होने वाला जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। शहरी विकास एवं आवास मंत्री हिमाचल प्रदेश सुधीर शर्मा बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे। उपायुक्त सिरमौर बीसी बडालिया ने हिमाचल दिवस के कार्यक्रम आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए जानकारी दी।
उपायुक्त ने कहा कि 15 अप्रैल को मुख्यातिथि ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ करेंगे। इससे पहले, मुख्यातिथि नाहन स्थित शहीद स्मारक में पुष्प चक्र अर्पित करेंगे व शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण करेंगे। मार्च पास्ट की सलामी के बाद प्रदेश के नाम अपना संदेश देंगे। परेड में पुलिस, होमगार्ड व एनसीसी के अतिरिक्त विभिन्न स्कूलों के बच्चे भाग लेंगे।
विज्ञापन
उपायुक्त ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले स्कूलों के अतिरिक्त जवाहर नवोदय विद्यालय, डाइट, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन के बच्चों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
सभी जिला के सभी अधिकारी व कर्मचारी हिमाचल दिवस के अवसर पर अपनी उपस्थिति दें। हिमाचल दिवस प्रदेश के लोगों के लिए गौरव का विषय है। राज्य के प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य बन जाता है कि हिमाचल दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनमोहन शर्मा, एसडीएम डॉ. रिचा वर्मा, सहायक आयुक्त टासी संडूप के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।