फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Himachal Pradesh State Food and Supplies Corporation Paonta Sahib, Sirmaur, Wheat Procurement, Paonta Sahib

Sirmour News: सिरमौर के दो केंद्रों में अब तक 7636 क्विंटल गेहूं पहुंची

Tue, 07 May 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh State Food and Supplies Corporation Paonta Sahib, Sirmaur, Wheat Procurement, Paonta Sahib
हिमाचल प्रदेश खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के लिए निर्धारित खरीद लक्ष्य को पूरा करना होगा कठिन
विज्ञापन

इस बार किसानों को देरी से मिलते रहे फसल के दाम : अविनाश सैनी

सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं आपू्र्ति निगम के माध्यम से सिरमौर जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य इस बार पूरा होना कठिन होता जा रहा है। विभाग ने कुल 18 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य रखा है। शुरुआत में कुछ दिक्कतों के चलते स्थानीय किसान हरियाणा में काफी फसल बेच चुके हैं। सात मई तक जिला के पांवटा साहिब और धौलाकुआं केंद्रों में केवल 7636 क्विंटल ही गेहूं की खरीद हो सकी है, जिसमें किसानों को 1.67 करोड़ राशि प्रदान की जा चुकी है। पिछली बार करीब 14 हजार क्विंटल गेहूं सिरमौर से खरीदा गया था। इस बार प्रति क्विंटल 2275 रुपये दाम तय किया है। सिरमौर से विभाग ने कुल 18 हजार क्विंटल गेहूं खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सात मई तक दोनों खरीद केंद्रों में 257 किसानों से कुल 7636 क्विंटल गेहूं खरीदी गई है। इसमें पांवटा साहिब में 174 किसानोंं से 5637 क्विंटल खरीद करने के बाद 1.24 करोड़ राशि किसानों के खाते में जा चुकी है। अभी सात किसानों के पेमेंट होना बाकी है। वहीं, धौलाकुआं गेंहू खरीद केंद्र में 83 किसानों से 1998 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। 77 किसानों को अब तक 42.88 लाख पेमेंट की जा चुकी है। आधा दर्जन किसानों की पेमेंट होनी बाकी है।
लंबे समय बाद पेमेंट मिली
स्थानीय किसानों अविनाश सैनी, रछपाल सिंह, हरप्रीत सिंह और रणजीत सिंह ने बताया कि पहले किसानों को 48 घंटे के भीतर पेमेंट मिल जाती थी। इस बारे में सप्ताह भर से लंबे समय बाद पेमेंट मिली है। खरीद शुरू करने से पहले मजदूरों की व्यवस्था समेत पूरी तैयारियां का जानी जरूरी है, जिससे किसानों को गेहूं बेचने के लिए बाहरी राज्य हरियाणा का रुख नहीं करना पड़े। किसानों ने कहा कि खरीद के शुरू में ही मजदूरों कम होने का मुद्दा और पेमेंट देरी से मिलने के चलते कई किसानों ने हरियाणा मंडियों की तरफ रुख किया। मिश्रवाला, क्यारदा, भगवानपुर और माजरा के आसपास की पंचायतों में ओलावृष्टि के चलते फसल इस बारे में प्रभावित हुई थी।
विज्ञापन

इस बार 18 हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य
इस बार 18 हजार क्विंटल खरीद लक्ष्य सिरमौर से रखा गया है। खरीद के प्रथम सप्ताह में थोड़ा लैबर इशू रहा और सॉफ्टवेयर के चलते पेमेंट में थोड़ी देरी हुई, लेकिन अब 48 घंटे के भीतर ही किसानों के खाते में पेमेंट डाल दी जा रही है। 10 जून तक सिरमौर के पांवटा और धौलाकुआं केंद्र में फसल की खरीद होनी है। अभी तक 7636 क्विंटल गेहूं सिरमौर जिला के दोनों खरीद केंद्रों से हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अंकुश चौहान, केंद्र प्रभारी, हिमाचल प्रदेश राज्य खाद्य एवं आपू्र्ति निगम पांवटा साहिब



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed