{"_id":"66a64080541c7e1a70072f66","slug":"himachal-pradesh-pwd-iph-employees-union-election-in-dadhahu-nahan-news-c-177-1-ssml1028-129112-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पूरन सिंह कंवल दूसरी बार चुने गए जिला सिरमौर के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पूरन सिंह कंवल दूसरी बार चुने गए जिला सिरमौर के अध्यक्ष
विज्ञापन
ददाहू में पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एम्पलाइज एवं मजदूर यूनियन (एटक) की बैठक के बाद मौजूद पदाधिकारी। स
सचित्र--
पूरन सिंह कंवल दूसरी बार चुने गए जिला सिरमौर के अध्यक्ष
पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एम्पलाइज एवं मजदूर यूनियन ने भरा रिक्त पद
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एम्पलाइज एवं मजदूर यूनियन (एटक) की जिला स्तरीय बैठक में पूरन सिंह कंवल को सर्वसम्मति से सिरमौर जिले का अध्यक्ष चुना गया। यूनियन के राज्य महासचिव देवकी नंदन चौहान की अध्यक्षता में रविवार को ददाहू में जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई।
इसमें संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों को सुरक्षित रखने और उनकी लंबित मांगों को विभाग और सरकार तक पहुंचाने का फैसला भी लिया गया।
देवकी नंदन चौहान ने बताया कि सिरमौर जिले में तिलक राज शर्मा के सेवानिवृत्त हो जाने से अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। इस कारण कार्यकारिणी के फैसले के अनुसार सिरमौर जिले में पूरन सिंह कंवल को दूसरी बार सिरमौर जिले का अध्यक्ष बनाया गया है।
इस मौके पर राज्य प्रधान तोताराम, उपाध्यक्ष भजन सिंह, हेमराज, मोती लाल, जगदीश चंद्र, दिनेश कुमार, लेखराज, धनेंद्र सिंह, संजय, विनोद, अमर सिंह, विक्रम सिंह व गुमान सिंह सहित जिले की सभी ब्रांचों से आए पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -संवाद