फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Himachal News One dead two seriously injured in a road accident in Sirmaur

Himachal News: सिरमौर में सड़क हादसे में एक की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 25 Jan 2026 05:36 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 25 Jan 2026 05:36 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News One dead two seriously injured in a road accident in Sirmaur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमंडल शिलाई के रोनहाट के समीप तालों खड्ड के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए पांवटा साहिब और पीजीआई रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक कार नंबर एचपी 85-0428 अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। दुर्घटना में कुलदीप सिंह (18 वर्ष), पुत्र जीत सिंह, निवासी गांव शरोग, डॉ. कांडो भटनोल, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वहीं, हादसे में रघुबीर सिंह (21 वर्ष), पुत्र संतराम, निवासी गांव झकांडों, तहसील शिलाई और प्रकाश सिंह (17 वर्ष), पुत्र सायबू राम, निवासी गांव मुंडियाड, तहसील शिलाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए शिलाई अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। शिलाई अस्पताल के प्रभारी डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं गंभीर रूप घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed