फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   himachal divas program in nahan

Sirmour News: सिरमौर में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 16 पुलिस जवानों सहित 21 कर्मचारी सम्मानित

Wed, 15 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
himachal divas program in nahan
हिमाचल दिवस पर नाहन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड़ की सलामी लेते मुख्याति​थि उद्योग
संशोधित समाचार--
विज्ञापन


-जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
-लीक से हटकर दी सेवाएं तो आपदा के दौरान छुट्टी लिए बिना जान हथेली पर रखकर डटे रहे मैदान में
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान में बुधवार को जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए उद्योग, संसदीय कार्य व श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार व शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में जिले में बेहतरी सेवाएं देने वाले 16 पुलिस जवानों सहित कुल 21 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
उद्योग मंत्री ने रेणुकाजी थाना की एसएचओ इंस्पेक्टर प्रियंका चौहान को शानदार प्रबंधन और क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रूप से सराहा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इसी तरह, एएसआई हरीश कुमार (पच्छाद) और एएसआई संदीप कुमार (कालाअंब) को जांच और कानून व्यवस्था में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मान मिला है। पुरुवाला थाना के एसआई रुपेंद्र सिंह को अपराधों की बारीकी से जांच करने और अपनी ड्यूटी को निष्ठापूर्वक निभाने के लिए पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कार्यालय प्रबंधन में बेहतर सेवाओं के लिए मुख्य आरक्षियों को सम्मानित किया गया है। इसमें तोसिफ मोहम्मद (माजरा), रविंद्र कुमार (सदर नाहन), अनिल कुमार (शिलाई), और वीरेंद्र कुमार (रेणुकाजी) शामिल हैं। एसपी कार्यालय में तैनात एचसी आशीष कुमार को जिले में बल प्रबंधन और छुट्टियों या विषम परिस्थितियों में भी कार्यालय के काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष प्रशंसा देते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजगढ़ क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभालने के लिए एचएससी कुलवंत सिंह, बेहतर कानून व्यवस्था और अपनी ड्यूटी के प्रति सजगता दिखाने के लिए एचएएसआई कमल कांत (पांवटा साहिब), कांस्टेबल रविंद्र कुमार (संगड़ाह), कांस्टेबल विशाल (एसडीपीओ कार्यालय पांवटा साहिब) और कांस्टेबल हितेंद्र कुमार (एसपी कार्यालय) को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। वहीं, महिला थाना नाहन की एलसी शशी और पुलिस लाइन की एलसी मेघा को उनके सराहनीय पुलिस कार्यों और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया है।
इसके अलावा एचआरटीसी नाहन के स्टोर में बतौर हेल्पर सेवाएं देने वाले संदीप कुमार को बेहतरीन सेवाएं देने व इमरजेंसी में स्टोर का सामान उपलब्ध करवाने को लेकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जलशक्ति विभाग के इंद्र सिंह, पंप अटेंडेंट (जलशक्ति विभाग, नौहराधार), सुरेंद्र कुमार, फिटर (जलशक्ति विभाग, नाहन), रोहित, फिटर (उप-मण्डल, जलशक्ति विभाग, नाहन) और बलबीर सिंह, पंप ऑपरेटर (जलशक्ति विभाग, कफोटा) को आपदा के दौरान बिना छुट्टी लिए व अवकाश के दौरान भी जान जोखिम में डालकर सेवाएं देने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा उद्योग मंत्री ने कार्यक्रम में परेड के लिए परेड कमांडर सब-इंस्पेक्टर अच्छर सिंह, परेड और सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए आईआरबीएन धौलाकुआं, पुलिस विभाग पुरुष व महिला टुकड़ी से कमांडर एएसआई सुरेश मेहता व एएसआई शांता देवी, गृह रक्षक महिला व पुरुष टुकड़ी- कमांडर एसपीएल मीना देवी व पीसी विक्रम राणा, पीजी कॉलेज नाहन छात्र-छात्राएं-प्लाटून कमांडर अंकित व निधि, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन से कमांडर सौरभ और अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल से कमांडर मोहम्मद साकिर, वन मित्र कमांडर सुभाष शर्मा तथा हिमाचल गृह रक्षक बैंड से कमांडर बाबू राम को सम्मानित किया गया।
वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता समूहों में डाइट संस्थान नाहन को लोकनृत्य, डाॅ. वाईएस परमार नर्सिंग कॉलेज नाहन को पंजाबी गिद्दा, माता पदमावती नर्सिंग कॉलेज को समूहगान, डीएवी पब्लिक स्कूल नाहन को लोकनृत्य और अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन को समूहगान के लिए सम्मानित किया गया।
इनसेट
आरडीजी बंद होने से हिमाचल को प्रतिवर्ष झेलना पड़ रहा 8 से 10 हजार करोड़ का नुकसान : चौहान
उद्योग मंत्री ने जिला वासियों को हिमाचल दिवस की 78वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के 8 माह बाद 15 अप्रैल, 1948 को यह प्रदेश 30 छोटी-बड़ी पहाड़ी रियासतों से केंद्र शासित मुख्य आयुक्त प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया। उन्होंने प्रदेश को अलग राज्य के रूप में स्थापित करने वाले जन नायकों व आंदोलनकारियों के साथ-साथ हिमाचल निर्माता व प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार तथा कर्मठ एवं ईमानदार प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। उनके प्रयासों से प्रदेश आज पहाड़ी राज्यों में मॉडल के रूप में जाना जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से कठिन चुनौतियों का सामना करने के उपरांत मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में जन-जीवन को पटरी पर लाने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब 2022 में कांग्रेस सरकार को हिमाचल प्रदेश मिला तब वह आर्थिक रूप से टूटा हुआ था। प्रदेश पर 76 हजार करोड़ रुपये कर्ज था। पूर्व भाजपा सरकार ने उन्हें 10 हजार करोड़ की कर्मचारियों की देनदारी भी विरासत में दी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में इन परिस्थितियों का सामना करते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब केंद्र ने हिमाचल प्रदेश को बनाया तो उन्हें पता था कि यह छोटे राज्य कभी आत्मनिर्भर नहीं होंगे। इसलिए आरडीजी के रूप में प्रदेश को केंद्र से 75 सालों से सहायता मिलती रही है, लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसे बंद कर दिया है। इससे हिमाचल को 8 से 10 हजार करोड़ रुपये का सालाना नुकसान झेलना पड़ रहा है। फिर भी आम लोगों के लिए सरकार बेहतर योजनाएं चला रही है।
जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम में जिले के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विधायक नाहन अजय सोलंकी, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चित नेगी, अध्यक्ष एपीएमसी सिरमौर सीताराम शर्मा, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आनंद परमार, निदेशक राज्य सहकारी बैंक भारत भूषण मोहिल, सेवानिवृत्त एयर मार्शल केके सांगर व विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संवाद

हिमाचल दिवस पर नाहन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड़ की सलामी लेते मुख्यातिथि उद्योग

हिमाचल दिवस पर नाहन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड़ की सलामी लेते मुख्यातिथि उद्योग

हिमाचल दिवस पर नाहन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड़ की सलामी लेते मुख्यातिथि उद्योग

हिमाचल दिवस पर नाहन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड़ की सलामी लेते मुख्यातिथि उद्योग

हिमाचल दिवस पर नाहन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड़ की सलामी लेते मुख्यातिथि उद्योग

हिमाचल दिवस पर नाहन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड़ की सलामी लेते मुख्यातिथि उद्योग

हिमाचल दिवस पर नाहन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड़ की सलामी लेते मुख्यातिथि उद्योग

हिमाचल दिवस पर नाहन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड़ की सलामी लेते मुख्यातिथि उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed