फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Himachal Car plunges into a 200-meter-deep gorge 4 dead including a mother and daughter one injured

Himachal News: संगड़ाह में खाई में गिरी कार, मां-बेटी समेत चार लोगों की मौत; बड़सर में दंपती की मौत

Mon, 04 May 2026 04:43 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (नाहन)/बड़सर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, संगड़ाह (नाहन)/बड़सर (हमीरपुर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 04 May 2026 04:43 PM IST
सार

 सिरमौर जिले के संगड़ाह में सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। डलयाणू-गत्ताधार मार्ग पर पीउलीलाणी के समीप हुए हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।  पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Car plunges into a 200-meter-deep gorge 4 dead including a mother and daughter one injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के संगड़ाह में सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। डलयाणू-गत्ताधार मार्ग पर पीउलीलाणी के समीप हुए हादसे में मां-बेटी समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक अध्यापिका और उनकी बेटी शामिल हैं। कुल्लू के आनी में चार अध्यापिकाओं की मौत के बाद अब सिरमौर में सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में चालक को चोटें आई हैं। उन्हें संगड़ाह में प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान अमरा देवी (52) पत्नी देवराज निवासी गत्ताधार, उनकी पुत्री आराध्या (14), प्रियंका (14) पुत्री दीपराम निवासी ऊंचा टिक्कर, सज्जन सिंह (62) पुत्र थापलू राम निवासी कजवा के रूप में हुई है। हादसे में चालक अजीत कुमार को चोटें आई हैं। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि स्कूल शिक्षिका अमरा देवी गत्ताधार की तरफ कार (एचपी 79-2756) से भलोना स्कूल जा रहीं थीं। कार में उनकी बेटी और तीन अन्य लोग सवार थे। पीउलीलाणी के समीप कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर भागे और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम सिंह लालटा मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों में टीम सहित जुट गए। घायल और शवों को स्थानीय लोगों की मदद से खाई से बाहर निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संगड़ाह पहुंचाया गया, जहां पर पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिए गए। एसपी नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 

Trending Videos

मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के संगड़ाह क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस दुर्घटना से संबंधित रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की और दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

बड़सर में दंपती की मौत
 बड़सर में गारली-जोल वाया धबड़ियाणा सड़क पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य दंपती घायल हो गया। हादसा धबड़ियाणा के समीप उस समय हुआ, जब एक सैंट्रो कार (एचपी 22 डी-3596) अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार चार लोग एक रिश्तेदार के घर समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में रमेश चंद (74) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संतोष कुमारी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों में कार चालक पृथ्वी चंद (64) निवासी लपोदू, तहसील भोरंज और उनकी पत्नी सरोज कुमारी (59) शामिल हैं। पृथ्वी चंद, संतोष कुमारी के भाई हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है, जहां सरोज की हालत नाजुक बताई जा रही है। बड़सर थाने के डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश जारी है।


सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। -लालमन शर्मा, डीएसपी बड़सर

अस्पताल लाए गए चार लोगों में से दो की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है। -डॉ. अरविंद टंडन, बीएमओ बड़सर

प्रशासन की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है, जबकि घायलों में से एक को 5 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दिए गए हैं। - स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed