{"_id":"6a86ffe2419556b42c0acd7f","slug":"hike-in-sugar-price-nahan-news-c-177-1-nhn1002-186607-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चीनी ने तीखा किया रसोई का स्वाद, 62 से 65 रुपये तक पहुंचे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चीनी ने तीखा किया रसोई का स्वाद, 62 से 65 रुपये तक पहुंचे दाम
विज्ञापन
-10 दिन में 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़े दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। चीनी के दामों में अचानक हुई बढ़ोतरी से रसोई का बजट बिगड़ रहा है। पिछले करीब 10 दिनों में चीनी के दामों में 10 रुपये प्रति किलो तक का उछाल आया है। बाजार में चीनी 62 से 65 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। चीनी महंगी होने के साथ इससे बनने वाले खाद्य पदार्थों के दामों में भी बढ़ोतरी होने लगी है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि दाल, सरसों तेल, रिफाइंड और रसोई गैस जैसी जरूरी वस्तुओं के बढ़ते दामों से पहले ही घरेलू बजट प्रभावित है। अब चीनी के दाम बढ़ने से आम परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। चीनी के साथ गुड़ के दामों में भी उछाल आने से दोनों ही वस्तुएं लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं।
उपभोक्ता ममता कश्यप, शकुंतला देवी, राधा शर्मा, कौशल्या चौहान, श्यामा ठाकुर, द्रोपदी देवी समेत कमल किशोर, टेक चंद, सूरज, दीप राम और सुखदेव सिंह ने कहा कि जरूरी खाद्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले दाल, तेल और रिफाइंड इसके बाद रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने घरेलू बजट बिगाड़ा। अब महंगी चीनी से आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दुकानदारों के अनुसार उन्हें थोक बाजार में चीनी करीब 62 रुपये प्रति किलो मिल रही है।
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक शमशेर नेगी ने बताया कि चीनी के बढ़ते दामों को देखते हुए खाद्य निरीक्षकों को दुकानों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानदारों को चीनी का अत्यधिक भंडारण करने, मनमाने दाम वसूलने और अनुचित मुनाफा कमाने से रोकने के लिए निरीक्षण करने के आदेश दिए गए हैं।