फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Her father has already given the husband over ten million rupees, yet she is still being beaten for money.

Sirmour News: पिता पति को दे चुके हैं एक करोड़ से अधिक, फिर भी पैसों के लिए मारपीट

Fri, 18 Sep 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 18 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Her father has already given the husband over ten million rupees, yet she is still being beaten for money.
- 25 वर्षों से पैसों को लेकर परिवार में विवाद का आरोप, बोलीं - गृहस्थी बचाने के लिए पहले नहीं की शिकायत
विज्ञापन

मारपीट के मामले में बहू और दोनों पोतों ने रखा अपना पक्ष
सास और पति पर पैसों को लेकर प्रताड़ित करने के लगाए आरोप, अधिवक्ता संदीप ने आरोपों को नकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन में सास के साथ मारपीट के मामले में बहू और दोनों पोते केशव व रुद्राक्ष वीरवार को मीडिया के सामने आए। पत्रकारवार्ता के दौरान महिला ने अपने पति एवं अधिवक्ता संदीप अग्रवाल और सास पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में उन्हें ‘कलयुगी बहू’ बताया गया, जबकि मामले का दूसरा पक्ष भी सामने आना चाहिए।
महिला ने आरोप लगाया कि 12 सितंबर को घरेलू विवाद के दौरान उनके पति संदीप अग्रवाल ने पहले उनके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि चौदस के अवसर पर परिवार के साथ त्रिलोकपुर मंदिर जाने की परंपरा रही है। नौकरी लगने के बाद वह मंदिर नहीं जा सकीं। ऐसे में उन्होंने पति से त्रिलोकपुर जाने को कहा, लेकिन पति बिना कोई जवाब दिए अपने कार्यालय चले गए।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, इसके बाद वह पति के कार्यालय पहुंचीं और त्रिलोकपुर जाने के साथ-साथ कालाअंब स्थित निर्माण स्थल पर काम देखने की बात कही। इस दौरान पति भड़क गए और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यालय के अंदर शुरू हुई मारपीट बाहर तक हुई। इस दौरान वह लोगों से बचाव की गुहार लगाती रहीं और उनके नाक से खून बहने लगा। महिला ने कहा कि मारपीट की घटना के बावजूद उन्होंने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं करवाई, क्योंकि वह अपनी गृहस्थी और रिश्तों को बचाना चाहती थीं। हालांकि, उनके अनुसार बाद में पति ने घर आकर फिर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उनकी मां भी बीच-बचाव करते हुए गिर गईं और उन्हें चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि उनके पति ने उनके और दोनों बेटों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है, तो उन्होंने अगले दिन अपने मायके अंबाला में शिकायत दी। आरोप लगाया कि परिवार में पिछले करीब 25 वर्षों से पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनके पिता, जो सेवानिवृत्त प्रथम श्रेणी अधिकारी हैं, पति को एक करोड़ रुपये से अधिक दे चुके हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 से उनके पिता हर महीने पति के खाते में 20 हजार रुपये भी जमा करवाते थे।महिला के अनुसार, अंबाला, नारायणगढ़ और कालाअंब सहित विभिन्न क्षेत्रों में संपत्ति और मकान के निर्माण में भी उनके मायके की ओर से पैसा लगाया गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सास भी उनसे पैसों की मांग करती रही हैं। गौरतलब है कि 12 सितंबर को सास की शिकायत पर पुलिस थाना नाहन में बहू और दोनों पोतों के खिलाफ मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था।


अधिवक्ता संदीप ने आरोपों को नकारा
उधर, अधिवक्ता एवं महिला के पति संदीप अग्रवाल ने पत्नी की ओर से लगाए गए सभी आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी उन पर झूठे आरोप लगा रही हैं। संदीप ने आरोप लगाया कि पिछले करीब चार वर्षों से उनकी मां के साथ पत्नी और बच्चों की ओर से लगातार मारपीट की जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह अपनी मां के साथ घर में नहीं रह पा रहे हैं और उन्होंने किराये का कमरा लिया है। उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है और पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है। संपत्ति और मकान के निर्माण में मायके की ओर से पैसा लगाए जाने के आरोपों पर संदीप ने कहा कि उन्होंने भी निर्माण कार्य में पैसा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed