{"_id":"64a41082d176a319d20adecd","slug":"help-desk-will-be-begin-in-hospitals-of-sirmaur-district-nahan-news-c-177-1-ssml1029-2987-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: अस्पताल में जानकारी के अभाव में नहीं भटकेंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: अस्पताल में जानकारी के अभाव में नहीं भटकेंगे मरीज
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक। संवाद
अस्पतालों में जानकारी के अभाव में अब नहीं भटकेंगे मरीज
स्वास्थ्य विभाग अस्पतालों में स्थापित करेगा हेल्प डेस्क
सीएमओ ने सिविल अस्पताल प्रभारियों को जारी किए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के नागरिक अस्पतालों में स्वास्थ्य जांच के लिए आने वाले मरीजों को अब जानकारी के अभाव में नहीं भटकना पड़ेगा।
स्वास्थ्य विभाग सिरमौर की ओर से नागरिक अस्पतालों में सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) स्थापित करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस संदर्भ में अस्पताल प्रभारियों को निर्देश जारी किए हैं।
दरअसल, अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले लोगों को जानकारी के अभाव में भटकना पड़ता है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अस्पताल में इस समस्या से खासे परेशान रहते हैं।
इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सिरमौर की ओर से सहायता केंद्र स्थापित करने की पहल की है। फिलहाल इन्हें जिले के सभी नागरिक अस्पतालों में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
सिरमौर जिले के छह स्वास्थ्य खंडों में पांच नागरिक अस्पताल हैं। इनमें पांवटा साहिब, शिलाई, ददाहू, राजगढ़ और सराहां शामिल हैं। इन सभी अस्पतालों में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे।
यहां पर अस्पताल के कर्मचारी को तैनात किया जाएगा, जो मरीजों को उसकी बीमारी से संबंधित चिकित्सक के कमरे, लैब व अन्य जानकारियां उपलब्ध करवाएगा।
इसके अलावा जिन अस्पतालों में स्टाफ की कमी है, वहां पर जो वालंटियर कार्य करने की इच्छा रखते हैं, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
खास बात यह भी रहेगी कि जो मरीज उपचार के लिए अस्पताल आएगा, इलाज व अन्य सुविधाओं के बारे में उससे फीडबैक ली जाएगी ताकि व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सके।
बहरहाल यह मुहिम धरातल पर कितनी कारगर साबित होगी, यह भविष्य बताएगा, लेकिन लोगों की सुविधा के लिए यह अच्छी पहल मानी जा रही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने बताया कि कई बार अस्पताल पहुंचने वाले लोग जानकारी के अभाव में सही तरीके से सेवाएं नहीं ले पाते हैं।
उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क के जरिए पूरी जानकारी दी जाएगी कि उन्हें अपने किस इलाज के लिए किस चिकित्सक के पास जाना है। कहां से और कैसे टेस्ट की सुविधा लेकर उसकी रिपोर्ट मिलेगी, इसके लिए सभी नागरिक अस्पताल प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। संवाद