{"_id":"6636290b2eeaa1e86b0a5487","slug":"healtjh-checkup-camp-organised-in-senior-citizen-day-care-center-nahan-news-c-177-1-ssml1028-123688-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: वरिष्ठ नागरिकों का जांचा स्वास्थ्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: वरिष्ठ नागरिकों का जांचा स्वास्थ्य
विज्ञापन
सचित्र-- -
वरिष्ठ नागरिकों का जांचा स्वास्थ्य
स्वास्थ्य खंड धगेड़ा ने वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर में लगाया शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। स्वास्थ्य खंड धगेड़ा की ओर से शनिवार को आस्था वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक डे केयर सेंटर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड स्वास्थ्य अधिकारी धगेड़ा डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने की।
शिविर में दो दर्जन से अधिक वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में अस्वस्थ पाए गए लोगों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में रक्तचाप, शूगर, नेत्र समेत सामान्य रोगों की जांच की गई।
शिविर के दौरान एडल्ट वैक्सीनेशन अभियान के तहत टीबी की रोकथाम के लिए बीसीजी टीके भी लगाए गए। इसके अलावा गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों डेंगू, मलेरिया और डायरिया को लेकर भी वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक किया गया। डाॅ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि वैसे हर माह विभाग की ओर से यहां स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया जा रहा है लेकिन यह विशेष शिविर वरिष्ठ नागरिकों की मांग पर विशेष रूप से लगाया गया।
विज्ञापन
शिविर के दौरान डाॅक्टर, स्टॉफ नर्स, स्वास्थ्य शिक्षिका, आशा कार्यकर्ता, फार्मासिस्ट समेत दूसरे स्वास्थ्य कर्मी और वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे।
-- -- -संवाद