फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health news sirmour

Sirmour News: मां का दूध बच्चे का पहला टीका, पोषण का दिया संदेश

Thu, 06 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
health news sirmour
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के मेटरनिटी वार्ड में 20 माताओं को बांटा पौष्टिक आहार
विज्ञापन


क्लब की महिला विंग ने स्वच्छता और शिशु देखभाल के प्रति महिलाओं को किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। इनरव्हील क्लब नाहन की ओर से स्तनपान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज के मेटरनिटी वार्ड में मां का दूध है बच्चे का पहला टीका थीम के तहत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य फोकस नवजात शिशुओं और प्रसूता महिलाओं के स्वास्थ्य व पोषण पर रहा।
इस दौरान वार्ड में उपचाराधीन 20 माताओं को क्लब की ओर से पौष्टिक आहार किट वितरित की गई। मुख्य अतिथि डॉ. रवि दत्त ने महिलाओं को स्तनपान की महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए केवल भोजन नहीं, बल्कि सुरक्षा कवच है। यह बच्चे का पहला प्राकृतिक टीका है, जो उसे जीवनभर गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) प्रदान करता है। मां के दूध से ही बच्चों को संपूर्ण और भरपूर पोषण मिलता है, इसलिए शुरुआती छह महीनों तक शिशु को केवल स्तनपान ही कराना चाहिए।
विज्ञापन

क्लब की पूर्व प्रधान रचना गौतम ने प्रसव के बाद की सावधानियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बेहद सरल शब्दों में समझाया कि नवजात शिशु की सुरक्षा के लिए माताओं को स्वच्छता का कितना ध्यान रखना चाहिए। क्लब की प्रधान प्रिया शर्मा, पूर्व प्रधान अनुभव गुप्ता, पूर्व प्रधान रचना गौतम और क्लब एडिटर अलका गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed