फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

कुंजा मतरालियों की गलियों में पुलिस का पहरा

Tue, 23 Jun 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
health
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रविवार को कोरोना पॉजिटिव मामला आने के बाद कुंजा मतरालियों के कंटेनमेंट जोन में सख्ती बढ़ा दी गई है। बफर जोन क्षेत्र की गलियों में पुलिस जवान तैनात हैं जो अधिकृत व्यक्ति और वाहन के अलावा किसी को भी क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं। ग्राम पंचायत प्रधान-उप प्रधान की टीम को कंटेनमेंट जोन में राशन और खाद्य सामग्री व्यवस्था की जिम्मा सौंपा गया है। जबकि, बीडीओ पांवटा की टीम रोज इस क्षेत्र को सैनिटाइज करवाने की पूरी व्यवस्था कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पांवटा के एक उद्योग के कार्यालय में कार्यरत 34 वर्षीय कर्मचारी अहमदाबाद से लौटा था। 15 जून को दिल्ली से टैक्सी में कालाअंब होकर पांवटा पहुंचा था। कर्मचारी को बीएमओ राजपुर की टीम ने संस्थागत क्वारंटीन किया था। शुक्रवार को सैंपल लैब में भेज गए। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद जिला दंडाधिकारी सिरमौर डॉ. आरके परूथी ने पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियों के रामपुरघाट का कुछ क्षेत्र और कंपनी का कार्यालय कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रधान कुंजा मतरालियों शिक्षा देवी ने कहा कि इस क्षेत्र की गलियों को सील कर दिया गया है। तैनात पुलिस कर्मी आपातकालीन स्थिति को छोड़कर किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रखे हुए हैं। कंटेनमेंट जोन में सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर द्वार पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत कुंजा मतरालियों की प्रधान शिक्षा देवी और उपप्रधान गुरमेल सिंह ने कहा कि कंटेनमेंट क्षेत्र में करीब आधा दर्जन पीजी और करीब आधा दर्जन रिहायशी मकान हैं। क्षेत्र के पीजी में रहने वाले अधिकतर विद्यार्थी, नौकरी पेशा लोग कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में पहले ही घर गए हुए हैं। इस क्षेत्र से संक्रमित निकला कंपनी का कर्मचारी इसी माह पीजी में रहने लगा था। कंटेनमेंट जोन क्षेत्र पर पूरी नजर रखी जा रही है जिससे जरूरत पड़ने पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में किसी तरह की दिक्कतें न रहें।
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed