फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

जोहड़ों में आग लगने की अफवाह, घरों से बाहर निकले ग्रामीण

Tue, 23 Jun 2020 09:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
health
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब के तहत पीपलीवाला पंचायत के जोहड़ों गांव के समीप एक उद्योग में आग लगने की अफवाह के चलते पूरा गांव रातभर परेशान रहा। लोगों को गांव खाली करने के लिए तक कहा गया। करीब दो घंटे ग्रामीण घरों से बाहर निकलकर इधर-उधर भटकते रहे। आग लगने के बारे में पांवटा के अधिकारी को भी सूचित किया गया जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम रात को मौके पर पहुंची तो कोई आग लगी हुई नहीं मिली। मंगलवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने रास्ता बंद करके विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों में लेखराम, रामलाल, सदाराम, कर्म सिंह, विरेंद्र, सतीश व दिनेश ने बताया कि रात को कोई सिक्योरिटी गार्ड गांव में आया जिसने कहा कि कंपनी में आग लग गई है। आसपास गांव के घर को खाली करने को कहने लगे। इसके बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कंपनी और गांव के कुछ घरों के बीच केवल एक दीवार का फासला है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस कंपनी में पहले भी 3-4 बार आग लगने का मामला सामने आया है। रात को परेशान रहे ग्रामीणों ने मंगलवार को सुबह से इस कंपनी का संपर्क रास्ता बंद कर दिया। कंपनी के बाहर ग्रामीणों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। कंपनी के अंदर पेट्रोलियम पदार्थ है जिससे कि पूरे गांव में आग फैल सकती है। सूचना मिलने पर विधायक पांवटा सुखराम चौधरी, नायब तहसीलदार पांवटा इंदर सिंह व माजरा थाना प्रभारी सेवा सिंह मौके पर स्थिति को संभालने पहुंचे। उच्च अधिकारियों और कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक करवाने की बात पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, फायर स्टेशन पांवटा के प्रभारी उपेंद्र सिंह ने कहा कि रात को सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर टीम पहुंची थी लेकिन मौके पर कोई आग लगी नहीं मिली। पता चला कि मामूली से शार्ट सर्किट पर खुद इकाई के कर्मचारियों ने काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed