फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   health

नाहन विस क्षेत्र में भाजपा ने बांटे 32,388 मास्क

Wed, 06 May 2020 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
health
नाहन (सिरमौर)। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नाहन के विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि कपड़े से बना फेस कवर कोरोना से जंग में सुरक्षित और कारगर हथियार है। जब से देश और दुनिया में कोरोना ने कहर ढाया है, तब से लेकर केन्द्र और राज्य सरकारों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की ओर से मास्क लगाने की लगातार सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कार्यों में इस्तेमाल होने वाले मास्क की बजाय हिमाचली लोग कपड़े के सिले हुए मास्क को तरजीह दे रहे हैं। इसकी वजह यह है कि नॉन-वॉवेन कपड़े से बने मास्क को धोकर दोबारा यूज नहीं किया जा सकता है, जबकि कपड़े के बने हुए मास्क को धोकर कई बार यानि महीनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नाहन निर्वाचन क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने दिल खोलकर संकट की इस घड़ी में मदद की है। लोगों तक राशन पहुंचाने में कई समाज सेवी आगे आए। भाजपा ने भी 32388 फेस कवर नाहन विधानसभा क्षेत्र में बांटे। डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन निर्वाचन क्षेत्र में 11 स्वयं सहायता समूहों को मास्क बनाने का कार्य चैरिटी आधार पर करने के लिए प्रेरित किया। इन स्वयं सहायता समूह ने अभी तक 5000 मास्क सिलकर तैयार किए हैं, जिन्हें जरूरत के अनुसार क्षेत्र में वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीति अग्रवाल और नाहन मंडल की मोर्चे की अध्यक्ष प्रोमिला शर्मा की देखरेख में महिला मोर्चा की बहनें मास्क बनाने और इनके वितरण का कार्य कर रही हैं। कोरोना के विरुद्ध दूसरा सबसे कारगर हथियार सैनिटाइजर है। डॉ. राजीव बिंदल के प्रतिनिधित्व में नाहन क्षेत्र में अभी तक 15000 सैनिटाइजर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वितरित किए जा चुके हैं। इसके अलावा लोगों को आवश्यकतानुसार साबुन का इस्तेमाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया है।
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed